23 APRTUESDAY2024 11:24:48 AM
Nari

Fat To Fit: आपके फेमस राम नहीं लगते पहले जैसे, अब लगते हैं बड़े अच्छे

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 11 Jul, 2019 11:19 AM
Fat To Fit: आपके फेमस राम नहीं लगते पहले जैसे, अब लगते हैं बड़े अच्छे

टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' के राम कपूर इन दिनों अपनी वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से सुर्खियों में हैं। राम कपूर ने हाल में ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह पहले से काफी स्लिम दिखाई दे रहे हैं। जी हां, कभी गोल-मटोल दिखते राम अब पहले से काफी पतले हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की जिसके साथ लिखा Wassssup peeps!! Long time no see। 

बता दें कि राम कपूर ने 25 से 30 किलो वजन कम किया है। करीब 2 साल पहले राम ने यह तय किया था कि वह जल्द ही खुद को फिट कर लेगें और उन्होंने यह कर भी दिखाया। राम कपूर के इस फिटनेस का राज स्ट्रिक्ट डायट और जिम है। 
 

कैसे कम किया वजन

खुद को स्लिम करने के लिए उन्होंने अपनी वर्कआउट रूटीन पर काफी फोक्स किया। वह रोज सुबह जिम जाते हैं। वही शाम को वह इंटेस कार्डियो वर्कआउट करते हैं। 
 

डाइट पर भी दिया ध्यान 

राम कपूर वजन कम करने के लिए 16 घंटे तक फास्टिंग करते हैं। वह इस बात का ध्यान रखते हैं कि वह कितनी कैलोरी ले रहे हैं। उनकी फैट टू फिट Journey का श्रेय intermittent fasting को जाता है। दरअसल, इस तरह की फास्टिंग में आप क्या खा रहे है और क्या नहीं इसपर ध्यान देने की बजाय कब खा रहे है इस पर ज्यादा फोकस किया जाता है।  इस फास्टिंग के दौरान आप दिन में  केवल 4 से 8 घंटों में खाना खा सकते हैं वो भी चाय, कॉफी और कम कैलोरी वाली सब्जियां। इसे करने का सबसे अच्छा समय रात के 8 बजे से लेकर दोपहर तक होता है।

राम कपूर की ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हर कोई हैरान हैं। बता दें कि राम कपूर टीवी सीरियल्स के अलावा कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। 


 

Related News