एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस चारू असोपा के साथ शादी कर ली है। जी हां, यह कपल शनिवार को शादी के बंधन में बंधा। दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की और रविवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी अपने फैंस को दी।
राजीव ने अपने सोशल मीडिया पर शादी के तस्वीरें शेयर कर लिखा, "मैं राजीव सेन चारू असोपा को अपनी आधिकारिक पत्नी के रूप में स्वीकार करता हूं।" इन तस्वीरों में राजीव व्हाइट कुर्ता पायजामा में दिख रहे हैं वही चारू ने रेड कलर की साड़ी पहनी है। दोनों के गले में फूलमाला भी दिख रही है।
चारू ने भी शेयर की शादी की तस्वीरें
एक्ट्रेस चारू ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की और लिखा, "मैं चारू असोपा राजीव सेन को कानूनी रूप से अपना पति स्वीकार करती हूं।"
16 जून को हिंदू रिवाज से करेंगे शादी
खबरों की मानें तो कोर्ट मैरिज के बाद दोनों 16 जून को हिंदू रिवाज से शादी करेंगे। वेडिंग सेरेमनी गोवा में होगी।14 जून से प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो जाएंगे। 15 जून को मेहंदी और संगीत का फंक्शन रखा गया है।
एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं दोनों
राजीव और चारू पिछले एक साल से रिलेशनशिप में हैं। राजीव ने चारू को पिछले महीने शादी के लिए प्रपोज किया था। राजीव से पहले चारू एक्टर नीरज मालवीय को डेट कर रही थी। चारू इन दिनों कर्ण संगिनी शो में नजर आ रही है। इससे पहले वह 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'बाल वीर', 'बड़े अच्छे लगते हैं जैसे शो में दिख चुकी है।