24 APRWEDNESDAY2024 11:52:45 AM
Nari

Home Tips: पैसों की रहती है तंगी तो मुख्य द्वार पर लगाएं ये चीजें

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 02 Jun, 2019 05:27 PM
Home Tips: पैसों की रहती है तंगी तो मुख्य द्वार पर लगाएं ये चीजें

क्या आप भी पैसों की किल्लत से जूझ रहे हैं? क्या आपके घर में भी बेफिजूल के घर खर्च बढ़ गए हैं? अगर हां तो इसका कारण आपके घर का वास्तु दोष हो सकता है। जी हां, घर में मौजूद वास्तु दोष धन हानि का कारण बनता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें मेन गेट के सामने लगाने से धन लाभ होगा और पैसे आने के नए रास्ते खुलेंगे।

 

मेन गेट पर लगाएं ये चीजें
तुलसी का पौधा

वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार, घर के मुख्‍य द्वार पर तुलसी का पौधा लगाने से पैसों की किल्लत दूर होती है और घर में पॉजिटिव एनर्जी भी आती है। साथ ही शाम को इस पौधे के नीचे दीपक जरूर जलाएं। इससे घर में हमेशा धन-धान्‍य बना रहेगा।

PunjabKesari

देवी लक्ष्‍मी के शुभ पद चिन्‍ह 

घर के मेन गेट पर देवी लक्ष्‍मी के शुभ पद चिन्‍ह लगाने से भी सभी आर्थिक परेशानियां दूर होती है।। इतना ही नहीं, इससे घर में किसी तरह का नकारात्मक ऊर्जा भी प्रवेश नहीं करती और घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है।

लक्ष्‍मी जी की फोटो

सिर्फ लक्ष्‍मी जी के पद चिन्ह ही नहीं बल्कि मुख्य द्वार पर उनकी फोटो लगाने से भी  घर में आने वाले आर्थिक संकट अपने आप ही दूर हो जाते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।

स्‍वास्तिक-शुभ लाभ

आर्थिक परेशानी से निजात पाने के लिए आप मेन गेट के सामने स्‍वास्तिक-शुभ लाभ का चिन्ह भी लगा सकते हैं। वास्‍तु के अनुसार, इसे मुख्‍य द्वार के दाई ओर लगाना शुभ होता है। साथ ही इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा भी आती है।

PunjabKesari

बंदनवार

बंदनवार ना सिर्फ घर की शोभा बढ़ाते हैं बल्कि इससे घर में मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती हैं। वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार पर अशोक या आम के पत्‍तों का बंदनवार लगाना चाहिए। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने के साथ धन धान्य से परिपूर्ण करता है।

काले घोड़े की नाल

वास्‍तु कहता है कि घर के मुख्‍य द्वार पर काले घोड़े की नाल लगाने से घर को किसी की बुरी नजर नहीं लगती। साथ ही इससे बरकत भी बनी रहती है।

फ्लॉवर पॉट

घर के मुख्‍य द्वार पर खुशबू वाले पौधों को पॉट में सजाकर रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्‍मक ऊर्जा आती है और धन-धान्‍य व ऐश्‍वर्य में वृद्धि होती है। मगर इस बात का ख्‍याल रखें कि फ्लॉवर पॉट मेन गेट के दोनों तरफ हो।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News