बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने कल रात मुंबई में रिसेप्शन होस्ट की, जिसमें फैमिली मेंबर्स, रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए। दोनों की रिसेप्शन जुहू स्थित होटल जे. डब्ल्यू मैरियट में हुईं।
प्रियंका ने पहना डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का लहंगा
रिसेप्शन के लिए प्रियंका ने डिजाइनर सब्यसाची का लहंगा चुना। उन्होंने ब्लू डीपनेक ऑफ-शोल्डर चोली के साथ ब्लू लहंगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने हेयरबन बनाया हुआ था।
आउटफिट के साथ उन्होंने सब्यसाची की ज्वैलरी भी कैरी की। सिल्वर नेकलेस, ईयररिंग्स और मांग में भरा सिंदूर पीसी की लुक को पूरा कर रहे थे।
सूट में दिखें निक जोनस
प्रियंका के पति निक जोनस ग्रे कलर के सूट में नजर आए। दोनों ने मीडिया के सामने रोमांटिक पोज भी दिए। इस दौरान प्रियंका काफी ब्लश कर रही थी।
ट्रेडीशनल लुक में नजर आईं प्रियंका की मॉम मधु
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा पार्टी में ट्रेडीशनल लुक में नजर आईं। उन्होंने शीर नेट सिल्वर साड़ी वियर की थी, जिसके साथ मैचिंग ब्लाउज कैरी किया। साथ में उन्होंने गोल्डन ज्वैलरी पहनी।
प्रियंका ने पति निक को करवाया 'इंट्रोड्यूस'
पार्टी के दौरान प्रियंका ने पति निक को रिश्तेदार, दोस्तों और फैमिली मेंमर्ब से इंट्रोड्यूस करवाया। प्रियंका के इस अंदाज को देख निक काफी खुश हुए और उन्होंने ने पार्टी में मौजूद सभी लोगों का धन्यवाद किया।
आज होगी एक और ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी
प्रियंका-निक की शादी का सेलिब्रेशन अभी खत्म नहीं हुआ। खबरों की मानें तो यह कपल आज मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देगा, जिसमें बॉलीवुड हस्तियां शामिल होगी।
उम्मेद भवन में हुईं थी शादी
बता दें कि जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में 1 दिसंबर को क्रिश्चियन और 2 दिसंबर को हिंदू रिवाज से शादी की थी।
बाद में 4 दिसंबर को प्रियंका ने नई दिल्ली में रिसेप्शन दिया था, जिसमें पीएम मोदी पहुंचे थे।