25 APRTHURSDAY2024 4:05:51 PM
Nari

ब्राइडल शावर में प्रियंका ने पहनी 9.5 करोड़ की ज्वेलरी

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 31 Oct, 2018 10:27 AM
ब्राइडल शावर में प्रियंका ने पहनी 9.5 करोड़ की ज्वेलरी

हाल ही में टिफनी के 'न्यूयॉर्क स्टोर' के 'ब्लू बॉक्स कैफे' में प्रियंका चोपड़ा का ब्राइडल शावर रखा गया जिसमें उनके कुछ विदेशी दोस्त और करीबी लोगों को बुलाया गया। प्रियंका के ब्राइडल शावर की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई। फैंस प्रियंका को ब्राइडल लुक में देख काफी खुश भी हुए। 

PunjabKesari

लगभग साढ़े चार लाख की ड्रेस में प्रियंका 

PunjabKesari

इस दौरान प्रियंका ने 'मारकेसा' की फेदर डीटेलिंग व्हाइट ड्रेस पहनी जिसकी काफी चर्चा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका के इस गाउन की कीमत लगभग 5995 डॉलर यानी 4,39,583 रुपए है। वहीं, प्रियंका द्वारा पहनी गई ज्वेलरी भी मामूली नहीं थीं। 

PunjabKesari

प्रियंका ने पहनी करोड़ों की डायमंड ज्वेलरी


उन्होंने ड्रेस के साथ जो डायमंड नेकलेस और सट्स पहने वो टिफ़नी के है जहां से निक ने उनके लिए इंगेजमेंट रिंग खरीदी थी। कम ही लोगों का ध्यान इस ओर गया कि प्रिंयका ने इस सेरेमनी के लिए लगभग एक मिलियन डॉलर (7.35 करोड़ रुपये) की ज्वेलरी पहनी।

PunjabKesari

इसके अलावा प्रियंका की 2.5 करोड़ की इंगेजमेंट रिंग अलग है। इस तरह कुल मिलाकर प्रियंका ने 9.5 करोड़ की ज्वेलरी पहनी जिस वजह से सोशल मीडिया पर वह काफी सुर्खियों में है।

Related News