24 APRWEDNESDAY2024 4:02:28 PM
Nari

प्रियंका के इन चीजों को कभी भी इस्तेमाल करना नहीं भूलते निक, किया खुलासा

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 19 Nov, 2019 06:11 PM
प्रियंका के इन चीजों को कभी भी इस्तेमाल करना नहीं भूलते निक, किया खुलासा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और विदेश बॉय निक जोनस के प्यार के चर्चा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक है। आए दिन प्रियंका अपने पति निक के साथ अपनी फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती है। जो फैंस द्वारा काफी पसंद की जाती है लेकिन हाल ही में निक ने एक ऐसी बात का खुलासा किया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। 

 

PunjabKesari,nari

एक इंटरव्यू में निक ने बताया कि वह और प्रियंका अपनी हर चीज शेयर करते है जहां तक वह कि अपनी वाइफ प्रियंका के ब्यूटी प्रोडक्ट भी इस्तेमाल करते है। निक ने बताया कि वह सबसे ज्यादा प्रियंका के फेस शीट मास्क और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करते है। उन्हें प्रियंका के ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करना काफी अच्छे लगते है। वह कभी भी इनका इस्तेमाल करना नहीं भूलते है।

निक ने कहा- मुझे नहीं पता कि ये कौन बनाता है, लेकिन मैं उनसे शीट मास्क लेता हूं। इतना ही नहीं, इसके बाद किसी भी इवेंट में जाने से पहले उनके मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करता हूं। मुझे लगता मेरा प्रियंका के ब्यूटी प्रोडक्ट्स यूज करना उन्हें भी काफी पसंद है और प्रियंका को शेयर करना अच्छा लगता है।

PunjabKesari,nari

वहीं देसी गर्ल के फिल्मी करियर की बात करें तो वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म द व्हाइट टागर की शूटिंग में व्यस्त है। इसमें एक्टर राज कुमार राव भी है। दूसरी तरफ निक जोनस अपने म्यूजिकल टूर में काफी व्यस्त है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News