साल 2018-19 में बॉलीवुड की दो हाई प्रोफाइल शादियों ने हर किसी को अपनी तरफ खींचा है। रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी के चर्चे आज भी हर किसी की जुबा पर होते हैं क्योंकि दोनों ही कपल की शादी शाही अंदाज में हुई जिसकी चर्चा ना सिर्फ बॉलीवुड नगरी में बल्कि पूरी दुनिया में लंबे समय तक रही। अब इन सेलेब्स की शाही शादियों में हुए खर्चे को देखकर तो जाहिर है कि इनकी कमाई और संपत्ति को लेकर भी बातें फैंस के बीच होंगी। फैंस के मन में एक सवाल जरूर उठता है कि आखिर इन पत्नी-पत्नी में कौन ज्यादा आमिर है? कौन स्टार अपने पार्टनर से ज्यादा कमाता है? तो चलिए आज जान ही लेते है, इसके बारे में भी...
सबसे पहले बात करते ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके मशहूर पति निक जोनस की...संपत्ति के मामले में निक पत्नी प्रियंका से आगे है। इतना ही नहीं, भारत में प्रियंका के पास 5 हाउस और अपार्टमेंट हैं वहीं न्यूयोर्क में उनके पास 3 अपार्टमेंट मौजूद है। इसके अलावा उनके पास एक प्राइवेट जैट भी है। वहीं निक के पास सुपरकार, प्राइवेट जैट के अलावा अपार्टमेंट भी है। 2017 की एक Forbes लिस्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा की सलाना कमाई 11 मिलियन यानि की करीब 78 करोड़ रुपए है। जबकि निक जोनस साल भर में करीब 25 मिलियन यानि की 171 करोड़ रुपए कमाते है। अब आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि दोनों की कमाई और प्रॉपटी में कितना बड़ा फर्क है। हालांकि ये आंकडा 2016 से 2017 तक का है लेकिन इससे दोनों की कमाई में ज्यादा अंतर नहीं आता क्योंकि निक की इंकम बहुत ज्यादा है।
दीपिका-रणवीर की संपत्ति
दीपवीर, इस वक्त बॉलीवुड का सबसे चर्चित कुल बना हुआ है। वहीं बात रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की संपत्ति की करें तो ये भी किसी के कम नहीं है। दीपिका बॉलीवुड टॉप हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस में गिनी जाती है। दीपिका अपनी हर एक फिल्म के लिए 8 से 10 करोड़ रुपए फीस लेती है। साल 2017 की फोर्ब्स की सबसे अमीर सेलिब्रिटिज की लिस्ट में दीपिका पादूकोण का नाम भी शामिल था। सूत्रों की मानें तो दीपिका की कुल संपत्ति 59.5 करोड़ है जबकि रणवीर सिंह की कुल संपत्ति 62.6 करोड़ रुपए हैं। तो इस तरह रणवीर, पत्नी दीपिका से ज्यादा अमीर है।
ऐश्वर्या-अभिषेक की संपत्ति
अगर बात अभिषेक और ऐश्वर्या की नेटवर्थ की करें तो ऐश इस मामले में पति से अमीर है। ऐश्वर्या की नेटवर्थ 245 करोड़ रुपए हैं। वहीं, अभिषेक की नेटवर्थ 210 करोड़ रुपए है। बता दें कि ऐश की कमाई का जरिया केवल फिल्में नहीं बल्कि कर्मिशियल ऐड भी है। एक विज्ञापन के लिए ऐश करीब 4-5 करोड़ रुपए लेती हैं। ऐर्श्वया के पास लग्जरी कारों का कलेक्शन है और बांद्रा में 30 करोड़ का अपार्टमेंट भी। ऐश्वर्या की प्रॉपर्टी सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी है।
करीना-सैफ की संपत्ति
जैसे कि सभी जानते है सैफ रॉयल फैमिली से बिलोंग करते हैं तो संपत्ति के मामले सैफ पत्नी करीना से आगे है। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ अली खान की नेट वर्थ 1,100 करोड़ है जबकि उनकी सलाना कमाई 55 करोड़। सैफ के पास 800 करोड़ का पटौदी पैलेस व उनके पास कार की भी लग्जरी कलेक्शन है। हालांकि, सलाना कमाई में करीना सैफ से ज्यादा कमाती है लेकिन उनकी कुल संपत्ति लगभग 420 करोड़ है। तो इस मामले में सैफ ही करीना से ज्यादा अमीर हुए।
अनुष्का-विराट की संपत्ति
अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की पॉपुलर और महंगी एक्ट्रेस हैं। अनुष्का की भले ही फिल्मों से काफी अर्निंग होती है लेकिन सूत्रों के मुताबिक, विराट ज्यादा कमाते है। अनुष्का शर्मा की अनुमानित संपत्ति 390 करोड़ रुपए है। अनुष्का की कुल संपत्ति फिल्म, ब्रांड इन्सोर्समेंट फीस और कुछ निवेश से है। बता दें कि कोहली को एक बड़े ब्रांड के इंडोर्समेंट के लिए 5 करोड़ रुपए मिलते हैं।जो अनुष्का शर्मा से ज्यादा है।