25 APRTHURSDAY2024 4:26:51 PM
Nari

ससुराल के साथ प्रियंका का पहला म्यूजिक आया सामने, देखिए वीडियो

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 02 Mar, 2019 12:14 PM
ससुराल के साथ प्रियंका का पहला म्यूजिक आया सामने, देखिए वीडियो

इसमें कोई शक नहीं कि निक के साथ शादी कर प्रियंका और पॉपुलर हो गई है लेकिन इससे पहले भी उनकी पॉपुलेरिटी कुछ कम नहीं थी। बॉलीवुड स्टार प्रियंका का ग्लोबल स्टार बनने का सफर क्वांटिको से शुरू हुआ था। उसके बाद अब प्रियंका की दूसरी हॉलीवुड फिल्म जन्ट इट रोमांटिक रिलीज हुई है। फिल्म रिलीज के बाद प्रियंका ने अपने फैंस को एक और झटका दिया। जी हां, निक जोनस संग रॉयल वेडिंग के बाद अब प्रियंका उनके साथ प्रोफेशनल फ्रंट पर भी नजर आएंगी। 

 

दरअसल, हाल ही में जोनस फैमिली ने एक वीडियो सॉन्ग सकर जारी किया है जिसमें निक के दोनों ब्रदर्स भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में निक के साथ प्रियंका भी नजर आईं।  वहीं, निक के दोनों भाई केविन और जोए अपनी फियांसे के साथ दिखें। 

 

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो की एक छोटी सी क्लिप शेयर कर अपनी भावनाएं भी व्यक्त कीं, प्रियंका ने लिखा, ये पहली बार था जब हम दोनों ने साथ काम किया,मगर ऐसा कभी भी नहीं लगा कि ये एक काम की तरह था।  परिवार वालों के साथ ये एक फन अफेयर है। "जोनस ब्रदर्स के साथ जोनस सिस्टर्स चीयर कर रही हैं। मुझे अपने पति पर गर्व है।

 

जहां इस वीडियो सॉन्ग में तीनों कपल की केमिस्ट्री खूब बनती नजर आ रही है, वहीं प्रियंका का लुक भी काफी चेंज दिखा। वीडियो में प्रियंका रॉयल क्वीन कॉस्ट्यूम में दिखीं जिनमें उनका लुक काफी ग्लैमर्स दिखा। 

 

गौतरलब है कि प्रियंका हाल ही में इंडिया लौटी हैं। जहां उन्होंने भाई सिद्धार्थ की रोका सेरेमनी में निक के साथ हिस्सा लिया था। वहीं खबरें है कि प्रियंका फिल्म स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। फिलहाल वो इसकी शूटिंग में बिजी है। 

Related News