बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक न केवल अपने करियर बल्कि रिलेशनशिप को लेकर भी प्रियंका और निक काफी चर्चा में रहते है। दोनों के बीच प्यार, बॉन्डिंग और केमिस्ट्री बहुत ही जबरदस्त होती है। दोनों एक दूसरे से काफी प्यार करते हुए की फोटो और वीडियो अक्सर वह शेयर करते रहते है। निक ने बताया था कि वह प्रियंका के ब्यूटी प्रोडक्ट तक भी शेयर करते है लेकिन हाल ही में प्रिंयका चोपड़ा ने चैट शो में बताया कि वह कभी भी निक के साथ एक काम नहीं करना चाहती है।
प्रियंका खुद गानों की बहुत शौकीन है इतना ही नहीं, कई बार वह निक के गाने गाती हुई भी दिखाई दी है लेकिन वह निक जोनस के साथ कभी भी प्रोफेशनली कोई भी गाना नहीं गाना चाहती है। प्रियंका ने बताया कि उन्हें म्यूजिक बहुत पसंद है लेकिन उन्हें इस फील्ड के में बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। इसलिए वह कभी निक के साथ गाना गाने की हिम्मत नहीं कर सकती है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए प्रियंका ने बताया कि निक खुद गाना बनाते है, लिखते है और उसे कंपोज भी करते है। उन्होंने बताया कि उन्हें सुबह उठकर गाना सुनने की जरुरत नहीं होती है, क्योंकि निक पियानों के साथ उनके लिए गाना गाते है। निक हर सुबह उनके लिए स्पेशल परफॉर्मेस देते है।
वहीं प्रियंका जल्द ही द व्हाइट टाइगर में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ मुख्य रोल में राजकुमार राव होंगे। इसके साथ ही प्रियंका के पास कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट भी है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP