20 APRSATURDAY2024 1:12:03 PM
Nari

देसी गर्ल प्रियंका ने भी रखा करवा चौथ का व्रत, शेयर की तस्वीर

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 29 Oct, 2018 09:17 AM
देसी गर्ल प्रियंका ने भी रखा करवा चौथ का व्रत, शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड की देसी गर्ल एक्ट्रेस चोपड़ा इन दिनों न्यू यॉर्क में मंगेतर निक के साथ समय बिता रही हैं। दोनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए। 

शादी से पहले प्रियंका ने मंगेतर निक के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। सगाई के बाद प्रियंका का यह पहला व्रत था, जिसे उन्होंने मंगेतर निक के साथ मनाया। प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में लिखा था, 'चांद छुपा बादल में।' प्रियंका की इस पोस्ट से ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने भी करवा चौथ का व्रत रखा। 
PunjabKesari
आपको बता दें कि अगस्त में प्रियंका-निक की मुंबई में रोका सेरेमनी हुई थी। खबरों की माने तो दोनों की शादी में इंडो-वेस्टर्न थीम होगी। शादी के लिए जोधपुर के उमैद भवन को चुना गया है। कहा जा रहा है कि शादी में 200 मेहमान शामिल होंगे। वही, प्रियंका की वेडिंग ड्रेस डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला डिजाइन करेंगे। 

Related News