19 APRFRIDAY2024 3:32:23 PM
Nari

Kelly show में खूबसूरत ड्रैस में पहुंची प्रियंका

  • Updated: 24 Jan, 2017 12:29 PM
Kelly show में खूबसूरत ड्रैस में पहुंची प्रियंका

फैशनः बॉलीवुड और अब हॉलीवुड की जानी मानी स्टार प्रिंयका चोपड़ा अपने नए-नए ड्रैसिंग सेंस के लिए हमेशा से ही चर्चा में रहीं हैं। हाल ही में इन्हें गोल्डन ग्लोबल अवॉर्ड 2017 की जो Beverly Hills, LA में गोल्डन गाउन में देखा गया था। इस अवॉर्ड शो में इनको अपने टी शो Quantico के लिए अवॉर्ड भी मिला था। 
 

अब इस शो का नया सीजन शुरू होने वाला है और प्रियंका इन दिनों इसी की प्रमोशन में लगी हुई है। हाल ही में इसी काम के लिए उनको  With Kelly show में अलग अंदाज में देखा गया।  हमेशा स्टाइलिश दिखने वाली प्रिंयका इस शो में जरा हट कर नजर आईँ। 
 

प्रियंका के आउटफिट्स की बात करे तो इस दौरान उन्होंने नैक ब्राउन ड्रेस स्टाइल की ड्रैस वियर की हुई थी। जिसके साथ asymmetric स्टाइल की ब्राउन कलर की ही स्कर्ट पहनी हुई थी। इसके साथ काले रंग का स्ट्रक्चर्ड कोट भी वियर की हुआ था। जो उनकी लुक को और भी एटरैक्टिव बना रहा था। 
 

इसके साथ उन्होने बालों का हल्के कर्ल के साथ लुज छो़डा हुआ था। फुटवियर में उन्होने पॉइंटेड ब्लैक टो स्टाइल हील पहनी हुई थी। डार्क मेकअप के साथ  ब्लैक और ब्राउन कॉबिनेशन में  वह बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही थी। 

Related News