ईशा अंबानी की इंगेजमेंट सेरेमनी में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा इटली पहुंची हुई थी। जहां सगाई के जश्न में प्रियंका अपने मंगेतर निक जोनस के साथ दिखी वहीं इंगेजमेंट सेलिब्रेशन खत्म होने के वह भाई सिद्धार्थ और मां मधु चोपड़ा के साथ इटली में टाइम स्पेंड करती नजर आई।
इस दौरान प्रियंका का सैक्सी लुक देने को मिला है। उन्होंने येलो और रेड कलर के फ्लोरल प्रिंटेड ड्रैस पहनी और ड्रैस से मैचिंग पर्स भी कैरी किया। प्रियंका ने फैमिली के साथ एन्जॉय करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की लेकिन इस वक्त उनके साथ निक जोनस नहीं नजर आए।
अगर बात उनकी मां मधु चोपड़ा के ड्रैसिंग स्टाइल की करें तो उन्होंने ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रैस के साथ चंकी स्टाइल नेकलेस पहना। वहीं प्रियंका का भाई पेंटसूट में नजर आया। बता दें कि प्रियंका की अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर भी नजर आएंगे।