बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने लुक्स के कारण चर्चा में रहती हैं। निक जोनस के साथ शादी के बाद प्रियंका के ड्रेसिंग सेंस में काफी बदलाव आया जो उन्हें पहले से और भी सेक्सी दिखाता है। हाल ही में पेरिस में चल रहे कांस फेस्टिवल में भी प्रियंका ने अपने एक से बढ़कर एक लुक से खूब सुर्खियां बटौरी। उनका सबसे ज्यादा जो लुक चर्चा में रहा वो था रैड बेकलेस ड्रैस वाला।
जी हां, कांस के दौरान प्रियंका ने एक इवेंट में रैड कलर की ड्रैस पहनी जिसकी बेकलेस उन्हें बेहद सेक्सी दिखा रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी इस ड्रैस की काफी चर्चा में रही।
सेक्सी एंड हॉट लुक के लिए इन दिनों दीवाज बेकलेस ड्रैसेज को अहमियत दे रही हैं। अगर आप भी उन लड़कियों में से एक है जो अपने ड्रैसिंग सेंस के साथ नए-नए एक्सपेरिमेंट करने से कभी नहीं चूकती है तो आपको यह स्टाइल भी फॉलो कर लेना चाहिए। चलिए आज हम आपको प्रियंका चोपड़ा की कुछ सेक्सी बेकलेस ड्रैसेज दिखाते है जिनसे आप भी टिप्स ले सकती हैं।