पिछले काफी समय से देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा कांस को लेकर चर्चा में हैं। पहली बार प्रियंका ने कांस में डेब्यू किया वो भी पति निक जोनस के साथ। कांस में देसी गर्ल प्रियंका ने अपने दोनों लुक से फैन्स को इम्प्रेस किया। कांस में प्रियंका के लुक को परफेक्ट बनाने में निक जोनस का बड़ा हाथ है। जी हां, निक जोनस की सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें वो प्रियंका का खास ख्याल रखते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, प्रियंका फूड को काफी इंजॉय करती हैं। कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान भी वह खाने से दूर नहीं रह सकीं।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक ऐंड वाइट तस्वीर शेयर की है जिसमें वह पिज्जा का मजा लेती दिखाई दे रही हैं।
वैसे इस दौरान कुछ और फोटोज भी सामने आए हैं जिसमें उनके पति निक भी पिज्जा खाते हुए नजर आ रहे हैं। यही नहीं निक प्रियंका को अपने हाथों से पिज्जा खिलाते हुए दिखाई दे रहे है।
निक ने प्रियंका का कांस में पूरा ख्याल रखा। कभी वह निक की ड्रेस ठीक करते दिखें तो कभी प्रियंका को प्रोटेक्ट करते। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं इन तस्वीरों में निक जोनस परफेक्ट पति के रोल में नजर आ रहे हैं।
इससे पहले चोपार्ड पार्टी में निक प्रियंका की ड्रैस की सेट करते नजर आए थे जिसकी वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल भी रही।