इन दिनों प्रियंका अपनी लव लाइफ लेकर खूब सुर्खियां बटौर रही हैं। खबरें आ रही है कि प्रियंका और निक की इंगेजमेंट हो चुकी हैं। खैर, इन दिनों प्रियंका भारत में अपनी फिल्म के सिलसिले में पहुंची हुई, जहां आए दिन प्रियंका को मुंबई एयरपोर्ट स्पॉट किया जा रहा है। हाल ही में प्रियंका को एक बार फिर स्टाइलिश लुक में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
एयरपोर्ट पर प्रियंका का क्लासी लुक इंस्पिरेशन देने वाला होता हैं। इस दौरान प्रियंका ने व्हाइट ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग ओवरसाइज शर्ट पहनी और ग्रे कलर की डैनिम पहनी। प्रियंका ने कलरफुल फ्लोरल प्रिंटेड पंप हील ट्राई की और ग्रे हैंडबैग से अपने लुक को कंप्लीट किया।
अगर मेकअप की बात करें तो प्रियंका ने मिनिमल मेकअप व डार्क लिप शेड लगाया हुआ था, जो उनकी स्किन टोन पर काफी सूट कर रहा था। अगर आप भी एयरपोर्ट पर क्लासी लुक पाना चाहती है तो प्रियंका का यह ड्रैसिंग स्टाइल फॉलो कर सकती हैं।