19 APRFRIDAY2024 9:44:37 PM
Nari

निक से पहले इन 6 लड़कों को डेट कर चुकी हैं प्रियंका, चर्चा में रहा था हर अफेयर!

  • Updated: 27 Jun, 2018 11:44 AM
निक से पहले इन 6 लड़कों को डेट कर चुकी हैं प्रियंका, चर्चा में रहा था हर अफेयर!

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आजकल अमेरिकन सिंगर निक जोनस को डेट कर रही हैं। प्रियंका निक को अपने साथ भारत अपनी फैमली से मिलवाने लाई हैं। उनके भारत आने की खुशी में प्रियंका ने घर पर पार्टी भी रखी, जिसमें उनके करीबी दोस्त और फैमली मेंबर शामिल हुए। फिलहाल चोपड़ा फैमिली निक के साथ गोवा में छुट्टियां मनाने गई हुई हैं। मीडिया में खबरे आ रही है कि दोनों जल्द ही सगाई भी कर सकते हैं। अपने फिल्मी करियर में प्रियंका का दिल कई लोगों पर आया और टूटा भी है। आज हम आपको प्रियंका के अफेयर्स के बारे में बताएंगे, तो आइए जानते हैं कि निक से पहले रह चुके प्रियंका चोपड़ा के ब्वॉयफ्रेंड के बारे में। 

 

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा का पहला प्यार असीम मर्चेंट थे। फिल्मों में आने से पहले प्रियंका उनको डेट करती थी। मगर जैसे ही प्रियंका को बॉलीवुड में सफलता मिली वैसे ही वह अपना पहला प्यार यानी असीम मर्चंट को भूल गईं। इस तरह दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। 

 

PunjabKesari
प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद थी। प्रियंका ने करियर की शुरूआत में अक्षय के साथ कई हिट फिल्में की। मीडिया में खबरों की माने तो साथ में काम करते-करते दोनों एक-दूसरे के बेहद नजदीक आ गए थे। खबरे को यहां तक भी आई की अक्षय की पत्‍नी ट्विंकल ने उन्‍हें तलाक तक की धमकी दे डाली थी। तब जाकर अक्षय ने प्रियंका को छोड़ दिया।

 

PunjabKesari
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ रिश्ता टूटने के बाद प्रियंका ने हरमन बावेजा को डेट करना शुरू किया। इन दोनों के लव अफेयर के चर्चे खूब सुनने को मिले। दोनों ने साथ में लव स्टोरी 2050 में काम किया। मगर हरमन के डूबते करियर के कारण प्रियंका ने उसे अपना रिश्ता खत्म कर लिया। 

 

PunjabKesari

शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर के चर्चे भी मीडिया में खूब रहे। उन दोनों में कई फिल्मों में काम किया और कई बोल्ड सीन भी किए। इन दोनों के अफेयर के कारण ही गौरी खान ने शाहरूख खान को साथ में काम करने और उनसे दूर रहने के लिए कहा। यही कारण है कि अब प्रियंका और बॉलीवुड किंग साथ में काम नहीं करते।

 

PunjabKesari

फिल्म 'कमीने' के दौरान प्रियंका और शाहिद एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए। मीडिया रिपोर्ट की माने तो गोवा में एक प्राइवेट पार्टी में दोनों ने सगाई तक कर ली थी। मगर फिर अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया। 

 

PunjabKesari
निक जोनस प्रियंका चोपड़ा के पहले विदेशी ब्वॉयफ्रेंड नहीं है। उनसे पहले गेरार्ड बटलर प्रियंका के ब्वॉयफ्रेंड रह चुके हैं। जब गेरार्ड बटलर पहली बार भारत आए थे तो वह प्रियंका के घर ही रूके थे। उनकी आने की खुशी में प्रियंका ने अपने घर पर पार्टी भी दी थी। इन दोनों के अफेयर के चर्चा में रहा था। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News