बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में हैं। हाल में ही वह मुंबई में एक इवेंट अटेंड करने पहुंची, जहां वह स्टनिंग लुक में नजर आईं।
प्रियंका ने फेंडी ब्रांड का मिस-मैच स्ट्राइप्स आउटफिट वियर किया था। इसी के साथ उन्होंने मैचिंग स्ट्राइप हील्स पहनी। ज्वैलरी की बात करें तो प्रियंका ने गोल्डन ईयररिंग्स वियर किए थे। न्यूड लिप शेड्स और कर्ली हेयर प्रियंका के लुक को पूरा कर रहे थे। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका ने अपने इस लुक की वीडियोज भी अपलोड की। एक वीडियो में प्रियंका डांस करती नजर आ रही है।
आपको बता दें कि प्रियंका इन दिनों अमेरिकन रैंपर निक जोनस के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में है। खबरों की मानें तो यह कपल जल्द ही सगाई करने वाला है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP