'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई को एक महीना से भी ज्यादा समय हो चुका है। सगाई के बाद जहां दोनों अपने काम में बिजी हो गई थे, वहीं इन दिनों इस कपल को यूएस में एक-साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जा रहा हैं। इस दौरान ऐसा पहली बार हुआ कि प्रियंका अपने मंगेतर निक जोनस के काफी करीब नजर आईं। वहीं उनका एक से बढ़कर एक लुक सामने आ रहा है जो लोंगों को खूब अट्रैक्ट भी कर रहा हैं।
हाल ही में प्रियंका को अकेले न्यूयॉर्क की सड़कों पर स्पॉट किया गया जहां हर बार की तरह इस बार भी उनका स्टनिंग लुक लोगों को इम्प्रेस करने में पीछे नहीं रहा। प्रियंका ने मल्टी कलर की फ्लोरट प्रिंटे पेच वर्क स्कर्ट के साथ मस्टर्ड कलर का ऑफ शोल्डर टॉप वियर किया जिसके साथ उन्होंने ब्लैक ब्लेर ट्राई किया। वहीं उनकी ड्रैस की साथ मैचिंग सैंडल उन्हें परफैक्ट फैशनेबल लुक दे रही थी।
इसके अलावा प्रियंका ने ओवरसाइज सनग्लासेस पहने जो उन्हें काफी सूट भी कर रहे थे।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP