बॉलीवुड की देसी गर्ल 'प्रियंका चोपड़ा' पिछले कुछ दिनों से अपने ड्रैसिंग सेंस से काफी सुर्खियों बटौर रही हैं। हाल ही में प्रियंका मेट गाला 2018 इवेंट में पहुंची, जहां एक बार फिर प्रियंका के इस खूबसूरत ड्रैसअप की काफी चर्चा हुई।
इस दौरान प्रियंका ने डिजाइनर राफ लॉरेन का गाउन की थीम गाउन पहना। इस साल मेट गाला की थीम 'हेवनली बॉडीज: फैशन एंड द कैथोलिक इमैजिनेशन थी।' इसलिए प्रियंका कैथोलिक लुक में नजर आई। प्रियंका ने बरगंडी कलर का लॉन्ग वेलवेट गाउन पहना था, जो Jesus से इंस्पायर्ड था। प्रियंका के इस गाउन पर क्राउन और क्रॉसेस भी लगे हुए थे।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि प्रिंयका का यह गाउन हैंडमैड था, जिसे साथ उन्होंने हेडपीस भी पहना था, आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गाउन को बनाने में करीब 250 घंटे लग गए थे। डिजाइनर ने गाउन के बारे में अपने इंस्टाग्राम पर इसकी पूरी डिटेल बताते हुए कहा कि इसमें स्वरोस्की क्रिस्टल, बीडवर्क का काम हुआ है।