बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती है। उन्होंने हॉलीवुड में बॉलीवुड की पहचान बनाई। हाल में ही प्रियंका ने अपना 36वां जन्मदिन लंदन में मनाया।
बर्थ डे पर प्रियंका ने अपने प्रोडक्शन हाउस में काम करने वाली महिलाओं को एक स्पेशल गिफ्ट भी दिया। उन्होंने अपनी कंपनी में काम करने वाली मांओं के काम के समय को लेकर छूट, मैटरनिटी लीव्स, प्रैग्नेंसी के बाद बच्चों के लिए क्रेश कोर्स जैसी सुविधाएं दी। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने इस बात को कंफर्म किया।
बता दें कि प्रियंका की कंपनी में 80 प्रतिशत फीमेल स्टाफ है जोकि शादीशुदा है। उन्होंने कहा कि प्रियंका एक एेसा माहौल बनाना चाहती थी, जहां महिलाएं खुद को सेफ महसूस करें। प्रियंका के इस तोहफे से हम कह सकते है कि वह एक बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ शानदार बॉस भी है।
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अफेयर को लेकर चर्चा में है। उन्हें आए दिन व्वॉयफ्रैंड निक जोनस के साथ स्पॉट किया जाता है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP