19 APRFRIDAY2024 8:34:06 AM
Nari

बेहतरीन एक्ट्रेस नहीं अच्छी सोशल वर्कर भी हैं प्रियंका, गरीबों के लिए कर रही हैं काम

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 25 May, 2019 07:08 PM
बेहतरीन एक्ट्रेस नहीं अच्छी सोशल वर्कर भी हैं प्रियंका, गरीबों के लिए कर रही हैं काम

कांस अटैंड करने के बाद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा फिलहाल इन दिनों इथोपिया में अदीस अबाबा के शरणार्थी बच्चों के साथ समय बिता रही हैं। बता दें कि वह यूनिसेफ की ब्रैंड एम्बैसडर हैं और इसी तौर पर इन दिनों इथोपिया में काम कर रही हैं। प्रियंका, इथोपियन बच्चों के साथ बातचीत, डांस, मस्ती करते हुए की कई वीडियो और तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं। उन्होंने कुछ बच्चों की दिल छू लेने वाली कहानियां भी भी फैंस के साथ शेयर की।

स्टोरी में उन्होंने बताया कि कैसे वह इन लोगों की मदद करने की कोशिशों में लगी हैं। वह उनकी तकलीफें सुन रही हैं और उनकी आवाज बनने की कोशिश कर रही हैं ताकि दुनिया को इन बच्चों की परेशानियों से अवगत करवाया जाए।

PunjabKesari

सिर्फ बच्चों की कहानियां ही नहीं बल्कि प्रियंका ने अलग-अलग मुद्दों पर भी बातचीत की, जिसमें गरीबी, यौन दुर्व्यवहार और बाल विवाह के साथ एक मुद्दा मालन्यूट्रिशन (Malnutrition) भी एक था। मालन्यूट्रिशन यानि कुपोषण की वो स्थिति जिसमें शरीर को पोषण तत्व नहीं मिल पाते जिससे शरीर धीरे-धीरे सुखता कमजोर होता जाता है। 

PunjabKesari

इसी से जुड़ी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका ने हाल ही में लोगों से इस यात्रा पर सवाल पूछने के लिए कहा था जिस पर कुछ लोगों ने प्रियंका के काम की तारीफ की जबकि कुछ ने प्रियंका से कई सवाल भी किए। प्रियंका से एक शख़्स ने ये भी पूछा कि आखिर हमारे देश का क्या? जबकि एक फैन ने पूछा 'भारत के बच्चों का क्या'?

PunjabKesari

प्रियंका ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, मुझे लगता है कि दुनिया का कोई भी बच्चा, बच्चा ही होता है और हम सभी ग्लोबल नागरिक हैं। मुझे लगता है कि हमें दुनिया भर में मौजूद अपने बच्चों के भविष्य का ख्याल रखना चाहिए। मैंने भारत में भी यूनिसेफ के साथ मिलकर काम किया है और आने वाले समय में भी ऐसा करती रहूंगी।'

बता दें कि इससे पहले भी प्रियंका अन्य जगहों की यात्रा कर चुकी हैं पिछले साल उन्होंने बांग्लादेश के कोक्स बाजार दौरा किया था, जहां वह कई बच्चों से मिली।

PunjabKesari

हमे तो प्रियंका का फैंस को दिया जवाब बिलकुल सही लगा। हम ग्लोबल नागरिक हैं बच्चा तो बच्चा है फिर वो भारत का हो या अन्य किसी देश का।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News