25 APRTHURSDAY2024 6:08:29 AM
Nari

मिस वर्ल्ड कम्पटीशन के लिए प्रियंका नहीं किसी और ने लिखाया था उनका नाम

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 18 Jul, 2019 12:50 PM
मिस वर्ल्ड कम्पटीशन के लिए प्रियंका नहीं किसी और ने लिखाया था उनका नाम

आज बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन हैं। देसी गर्ल प्रियंका ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी मुश्किलों का सामना किया। चलिए आज प्रिंयका ने जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें बताते हैं। 

स्कूल में बच्चे कहते थे ब्राउनी

प्रियंका शुरू में क्रिमिनल साइकोलॉजी पढ़ना चाहती थी लेकिन बाद में उनका मन एक्टिंग में लगने लगा। प्रियंका को अपने सांवले रंग की वजह से काफी परेशानियां झेलनी पड़ी। स्कूल में उन्हें बच्चे ब्राउनी कहते थे। प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर देश का नाम रौशन किया। एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया था कि मिस वर्ल्ड के लिए खुद उन्होंने कंटेस्ट के लिए अपना नाम नहीं दिया था। दरअसल प्रियंका को उनके माता-पिता ने प्रोत्साहित किया था। 
PunjabKesari

फिल्म 'जासूस थ्रिलर द हीरो' से की बॉलीवुड में एंट्री 

प्रियंका ने अपना फिल्मी करियर एक तमिल फिल्म थमिज़हन से शुरू किया था। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने दलेर मेहंदी के साथ एक गाने में काम किया था। प्रियंका ने बॉलीवुड में एंट्री की फिल्म जासूस थ्रिलर द हीरो से। फिल्म में उनके साथ प्रीति जिंटा भी थी। प्रियंका ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म वक्त: द रेस अगेन्स्ट टाइम में काम किया था। फिल्म में एक गाने के शूट के दौरान प्रियंका का पैर एक बिजली के तार पर पड़ गया था जिससे उन्हें करंट लग गया था। प्रियंका ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी यही नहीं हॉलीवुड में भी उन्होंने अच्छा नाम कमाया। 
PunjabKesari

प्रियंका के पापा अशोक चोपड़ा का निधन साल 2013 में हुआ था। प्रियंका अपने काम के प्रति कितनी पैशेनेट हैं कि पिता अशोक चोपड़ा के निधन के कुछ दिन बाद ही वो फिल्म सेट पर पहुंच गई थीं और फिल्म मेरी कॉम का शूट शुरू किया था। करियर के शुरूआत से लेकर आज तक प्रियंका के लुक में काफी बदलाव आ गया है। 

खाने-पीने की शौकीन हैं प्रियंका

एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया था कि वो खाने पीने की काफी शौकीन हैं। और वह अपने इस शौक को कम नहीं करती। वहीं उनकी बॉडी टाइप ऐसा है कि वो जल्दी मोटी भी नहीं होती हैं। साथ ही प्रियंका हमेशा अपने बैग में कैंडी रखती हैं।

पिछले साल की निक जोनस से शादी 

बता दें कि पिछले साल ही प्रियंका ने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ शादी की हैं। दोनों की पहली मुलाकात 'क्वांटिको' के सेट पर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों पिछले साल 1 मई को न्यूयॉर्क में हुए 'मेट गाला' फंक्शन में साथ पहुंचे थे। प्रियंका-निक आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी वीडियोज व तस्वीरें  शेयर करते रहते हैँ।
 

Related News