प्रियंका चोपड़ा कल ही व्वॉयफ्रैंड निक के साथ गोवा से वापिस मुंबई लौटी है। सोशल मीडिया पर निक और प्रियंका की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
हाल में ही प्रियंका निक के साथ मुकेश और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश की प्री एंगेजमेंट पार्टी अटेंड करने पहुंची। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह आकाश और उनकी होने वाली पत्नी श्लोका के साथ दिखाई दी। पार्टी में प्रियंका ट्रैडीशनल लुक में दिखी। उन्होंने डिजाइनर तरुण तिलहानी की साड़ी वियर की थी, जिसमें वह स्टनिंग लग रही थी। साड़ी के साथ उन्होंने सिल्वर ईयररिंग्स पहने थे। वहीं, निक जोनस व्हाइट आउटफिट में नजर आए।
प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी उनके साथ नजर आईं। खबरों के मुताबिक पार्टी अटेंड करने के बाद प्रियंका मां मधु चोपड़ा और निक के साथ डिनर डेट पर गई। आपको बता दें कि मुकेश और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी 30 जून को श्लोका मेहता से होने जा रही है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP