कांस फिल्म फेस्टिवल 72th एडिशन में दूसरे दिन भी बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका, कंगना और प्रिंयका ने जबरदस्त एंट्री ली। तीनों एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक नजर आईं। जहां दीपिका, कंगना ने लांग ट्रेन गाउन पहना, वहीं प्रियंका चोपड़ा सिल्क ड्रैस में नजर आईं। प्रियंका ने पति निक जोनस के साथ हाथों में हाथ डालकर रैड कार्पेट पर एंट्री ली।
व्हाइट पेंटसूट में निक डॉपर लुक में नजर आए तो प्रियंका ने आईस ब्लू सिल्क वेस्ट बेल्ट वाली ड्रैस पहनी जिसके साथ उन्होंने व्हाइट हैट पहनी थी।
वहीं Chopard पार्टी में प्रिंयका ने लेबल फैंडी की लैवेंडर कलर की ड्रेस पहनीं थी और उसके साथ उन्होंने व्हाइट हील व स्काई ब्लू कलर का लाइनर लगाया जो उन्हें बोल्ड लुक दे रहा था और निक जोनस ब्लैक पेंटसूट में नजर आए। दोनों को देखकर सबकी निगाहें बस उन्हीं पर टिक गई।
दोनों ने इस दौरान फैंस के साथ सेल्फी क्लिक की और ऑटोग्राफ भी दिए। निक और प्रियंका की कई रोमांटिक फोटो व वीडियो वायरल हो रही हैं जिसे फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस बार प्रियंका का कांस में डेब्यू है। उन्होंने पहली बार कांस में एंट्री ली है और अपने फर्स्ट लुक से लोगों को इम्प्रैस कर लिया है।