18 अगस्त को निक जोनस अपनी गर्लफ्रैंड प्रियंका के साथ सगाई करने के लिए भारत पहुंचे थे। जहां सगाई के बाद निक फैमिली के साथ अपने होमटाउन रवाना हो लिए, वहीं प्रियंका अपने काम में बिजी हो गई। अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर प्रियंका इन दिनों अपने मंगेतर निक जोनस के साथ यूसए में छुट्टियां बिता रही हैं। पिछले कुछ दिनों पहले उनकी एक-साथ घूमते हुए तस्वीरें वायरल भी हुई थी। एक बार दोनों की एक-साथ मेक्सिको में एन्जॉय करते हुए तस्वीरें सामने आईं।
इस दौरान प्रियंका ब्लू और व्हाइट फ्लोरल प्रिंटेड सनड्रेस में काफी प्रिटी दिखी। वहीं निक भी कुछ कम नहीं लग रहे थे। ऑरेंज शर्ट के साथ ब्लू डैनिम में निक काफी हैंडसम लग रहे थे।
इस बीच प्रियंका और निक एक साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों के खिलखिलाते चेहरे देखकर ऐसा लग रहा हैं मानों दोनों काफी समय से एक-दूसरे का साथ पाने का चांस ढूंढ रहे हो।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP