16 APRTUESDAY2024 7:32:25 AM
Nari

प्रियंका की Black Dress से फैंस हुए इंप्रेस, निक भी दिखे Handsome

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 26 Jun, 2019 02:54 PM
प्रियंका की Black Dress से फैंस हुए इंप्रेस, निक भी दिखे Handsome

पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस खूब सुर्खियां बटौर रहे है, वजह है दोनों का कपल गोल। प्रियंका-निक, दोनों जो जोनस और सोफी की दूसरी फ्रेंच वेडिंग के लिए पेरिस पहुंचे हुए है जहां से इस कपल की खूब तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जहां इनका रोमांटिक अंदाज लोगों को खूब इंस्पायर्ड कर रहा है, वहीं प्रियंका का ड्रेसिंग सेंस फैंस में तहलका मचा रहा है। जी हां, जेठ की शादी में पहुंची प्रियंका के काफी लुक वायरल हुए जिसमें उनका एक से बढ़कर एक वेस्टर्न लुक देखने को मिला। 

PunjabKesari

हाल ही में प्रियंका-निक का एक और लुक सामने आया जो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। कुछ समय पहले प्रियंका पति निक के साथ डिनर डेट के लिए पहुंची जहां उन्होंने Rostta Getty ब्रांड का साटिन फिशकट स्कर्ट पहनी और उसके साथ मैचिंग Markarian ब्रांड का ऑफशोल्डर टॉप कैरी किया।

PunjabKesari

बता दें कि प्रियंका की इस स्कर्ट की कीमत $880 यानी 61 हजार रुपए और टॉप की कीमत $294 यानी 20 हजार रुपए है।

PunjabKesari

प्रियंका ने अपने लुक को ब्लैक स्ट्रेपी हील और मैचिंग बॉक्स हैंडबैग के साथ कंप्लीट किया। बात अगर निक के लुक की करें तो वो भी कुछ कम नहीं नजर आए, उन्होंने भी प्रियंका से मैचिंग आउटफिट पहन कपल गोल सेट किया।   

PunjabKesari

PunjabKesari

प्रियंका के लुक में एक चीज और खास नजर आईं वो थी उनका हेयरस्टाइल, जो उन्हें फुल अट्रेक्शन दिला रहा था।

PunjabKesari

PunjabKesari

उनका एक लुक और है जहां उन्होंने बेबी पिंक शॉर्ट स्कर्ट के साथ व्हाइट टॉप विद ब्लेजर कैरी किया, मगर इस बार उन्होंने ओपन हेयरस्टाइल के बजाए पोनीटेल बनाया जो उन्हें डिफरैंट व परफेक्ट लुक दे रहा था। 

PunjabKesari

 


 

Related News