न्यूयॉर्क में मेट गाला इवेंट ऑगनाइज किया गया, जहां हॉलीवुड व बॉलीवुड एक्ट्रेस रेड कारपेट पर स्टनिंग लुक्स में दिखीं। मेट गाला 2019 की थीम Camp: Notes on Fashion रखी गई थी। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ रेड कारपेट पर दिखी। प्रियंका दूसरी बार निक के साथ मेट गाला के रेट कारपेट पर नजर आईं। थीम के हिसाब से प्रियंका-निक ने अपना आउटफिट सिलेक्ट किया।
दोनों ने पहना डियोर का आउटफिट
प्रियंका और निक ने Dior द्वारा डिजाइन किया आउटफिट पहना। प्रियंका ने सिल्वर-पेस्टल थाई-हाई स्लिट गाउन पहना था। वहीं निक जोनस व्हाइट सूट में नजर आए। दोनों के लुक की खास बात थी फुटवियर। दोनों ने सिल्वर कलर की स्पार्कलिंग फुटवियर पहनी। प्रियंका का मेकअप और हेयरडो उन्हें ड्रामैटिक लुक दे रहा था। प्रियंका के हेयरडो पर सिल्वर केज क्राउन लगा था। मेकअप की बात करें तो उन्होंने पिंक लिपस्टिक के साथ आंखों के नीचे व्हाइट कलर काजल लगाया था। इसके साथ ही माथे पर सिल्वर कलर की बिंदी भी लगाई थी।
पर्पल ड्रॉप ईयरिंग्स, मल्टी लेयर पैंडेंट से पीसी ने अपनी लुक को कम्पलीट किया। रेड कारपेट पर कपल का रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिला। प्रियंका चोपड़ा ने तो अपने लुक से हर किसी को इंप्रेस किया ही वहीं दीपिका ने भी अपने प्रिंसेस लुक से खुब तारीफें बटौरी।
पिंक गाउन में दिखा दीपिका का डिजनी लुक
दीपिका ने Zac Posen द्वारा डिजाइनर किया पिंक गाउन वियर किया। थीम को फॉलो करते हुए दीपिका ने 3डी प्रिंटेड पीस को कम्बाइंड किया। दीपिका के इस डिजनी लुक को शानदार हेयरडो के साथ कम्पलीट किया गया। साथ में दीपिका ने बोल्ड मेकअप किया था।
किसका लुक रहा बेस्ट
रेड कारपेट पर वैसे तो दोनों एक्ट्रेस का लुक बेहतरीन रहा लेकिन फैन्स को ज्यादातर दीपिका का लुक पसंद आया। सोशल मीडिया पर दोनों की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। एक यूजर ने लिखा, This Time Deepika looking more beautiful than Priyanka।
वहीं अन्य ने लिखा For d first time in history Deepika looks better than PC in an international platform। एक यूजर ने तो प्रियंका को आदिवासी भूतनी तक कह दिया।