20 APRSATURDAY2024 2:03:15 AM
Nari

43 की उम्र में भी फिट है प्रिटी, जानिए उनकी प्लेट में क्या होता है सर्व - Nari

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 04 Oct, 2018 01:31 PM
43 की उम्र में भी फिट है प्रिटी, जानिए उनकी प्लेट में क्या होता है सर्व - Nari

प्रिटी जिंटा बॉलीवुड की खूबसूरत और बेहतरीन एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। इस उम्र में भी वह एनर्जेटिक और यंग दिखाई देती है। उनकी फिटनेस और खूबसूरती को देखकर उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर इसका राज क्या है। प्रिटी जिंटा एक्सरसाइज के साथ अपनी डाइट में कुछ खास चीजों का ही सेवन करती हैं, जो उनकी सेहत ही नहीं खूबसूरती को भी मेंटेन रखता है। चलिए जानते हैं आखिर दिनभर में क्या खाती है प्रिटी जिंटा।

 

प्रिटी जिंटा का डाइट प्लान
Kale Salad
प्रिटी रोजाना क्विनोआ, अंगूर और अन्य हैल्दी चीजों से भरपूर Kale Salad का सेवन करती हैं। एंटीऑक्सीडेंट, फोलेट, प्रोटीन और आयरन से भरपूर यह सैलेद स्किन और सेहत दोनों के लिए अच्छा होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यून सिस्टम को भी दुरुस्त और बॉडी को हाइट्रेटिड रखता है।

PunjabKesari

Branzino
ब्रांजिनो सी-फूड की सबसे बेस्ट ऑप्शन है। ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और विटामिन-D के गुणों से भरपूर ब्रांजिनो फिश शरीर और दिमागी स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी होता है। इसके अलावा इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

PunjabKesari

Truffle Risotto
लंच और डिनर में प्रिटी ट्रफल रिसोट्टो खाना पसंद करती हैं। साबुत अनाज और चावल से बनने वाली यह डिश हाई प्रोटीन, फाइबर और विटामन डी से भरपूर होती है। इसका सेवन पेट और आंतों के लिए बहुत अच्छा होता है। इसका सेवन न सिर्फ दिल के रोगों को दूर रखता है बल्कि यह ब्लड प्रैशर और कोलेस्ट्राल कंट्रोल करने में भी मददगार है।

PunjabKesari

Muesli
दूध, नट्स, फ्रूट्स और ओट्स से बनाई जाने वाली यह डिश प्रिटी को दिनभर एनर्जेटिक रखती है। वह इसका सेवन सुबह नाश्ते में करती है। प्रिटी का कहना है कि प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर यह डिश सुबह की शुरूआत के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

PunjabKesari

Veggie Burger
प्रिटी जिंटा का कहना है कि फिट रहने के लिए पोषण से भरा आहार लेना जरूरी है लेकिन इसके लिए मन मारना जरूरी नहीं। ऐसे में वह कभी-कभार 'वेजी बर्गर' खा लेती हैं। इसके अलावा वह कभी-कभार मैग्नीशियम, फाइबर, आयरन, विटामिन सी, बी6 और डी से भरपूर स्वीट पोटैटो फ्राइज का सेवन भी कर लेती है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News