23 APRTUESDAY2024 8:27:42 AM
Nari

प्रेगनेंट औरत को जरुर करना चाहिए नाश्ते में इन 5 चीजों का सेवन

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 07 Jun, 2019 04:28 PM
प्रेगनेंट औरत को जरुर करना चाहिए नाश्ते में इन 5 चीजों का सेवन

गर्भवती महिला का खान पान ( Pregnancy Diet Chart) : प्रेगनेंसी के दौर को हर महिला अपने पूरे दिल से जीती है। इस दौरान खुश रहना और अच्छे से अच्छे पौष्टिक भोजन का सेवन करना, औरत के लिए बेहद जरुरी होता है। हैल्दी डाइट न केवल मां के स्वास्थय के लिए बल्कि उसके पेट में पल रहे बच्चे के लिए भी उतनी ही जरुरी है। खासतौर पर नाशता मां बनने वाली औरत के लिए बहुत जरुरी होता है। प्रेगनेंट महिला (Pregnant Women) को कभी भी नाश्ता स्किप नहीं करना चाहिए, बल्कि प्रोटीन और फाइबर  से युक्त डाइड भरपूर मात्रा में लेनी चाहिए। चलिए आज जानते हैं एक मां बनने वाली औरत किन-किन चीजों को अपनी डाइड में शामिल करना चाहिए...

 

प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए

अंडे 

अंडो में अच्छी मात्रा में कोलिन पाया जाता है। अंडे से बनी भुर्जी का सेवन इस दौरान बहुत फायदेमंद हो सकता है। भुर्जी बनाते दौरान आप उसमें अपनी मनपसंद सब्जियां भी ऐड कर सकते हैं। सब्जियों में उच्च मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स और प्रोटीन पाया जाता है। गर्भावस्था में अंडे का सेवन (Eggs in pregnancy) बच्चे और मां दोनों की सेहत के  लिए फायदेमंद सिद्ध होगा।

PunjabKesari

स्मूदी ड्रिंक्स

टोस्ट और अंडो के अलावा आप हैल्दी स्मूदीज का भी सेवन कर सकती हैं। बादाम का दूध या ग्रीक योगर्ट से बनीं स्मूदीज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद सिद्ध हो सकती हैं। पोषक तत्वों से भरपूर स्मूदीज मां और शिशु दोनों के लिए फायदेमंद रहेंगी। आप चाहें तो ग्रीन वैजीज या फ्रूट्स से तैयार ड्रिंक्स का भी सेवन कर सकतीं हैं। 

बटर टोस्ट

प्रेगनेंसी में कई बार रोटी या चपाती खाने का मन नहीं करता। ऐसे में आप सुबह के नाशते में बटर टोस्ट ले सकतें हैं। साधारण मक्खन की जगह पर आप पीनट बटर का इस्तेमाल कर सकतें हैं। पीनट बटर में विटामिन-इ भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो आपको लंबे समय तक ऊर्जायुक्त रखेगा। साथ ही इस मक्खन में वसा की मात्रा बहुत हद तक कम होती है। 

PunjabKesari

आयरन युक्त डाइट

एक प्रेग्नेंट महिला को उच्च मात्रा में आयरन वाले फूड्स (Iron in Pregnancy) की आवश्यकता होती है। प्रेग्नेंट महिला को रोजाना 27 मिलीग्राम युक्त आयरन फूड्स का सेवन करना चाहिए। प्रेगनेंट महिला दो-दो जीवों की जिंदगी जी रही होती है, ऐसे में जाहिर है महिला के शरीर को हर चीज की डबल मात्रा में जरुरत होती है। 

ओट्स

आप चाहें तो ओट्स (Oats in Pregnancy) का सेवन भी कर सकती हैं। ओट्स में फाइबर का मात्र भरपूर होने के अलावा आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम और जिंक भी पाया जाता है। आप चाहें तो मीठे या नमकीन दलिए के साथ भी अपने दिन की शुरुआत कर सकती हैं। नाश्ते के लिए दलिया के सेवन आपको दिन भर एनर्जी के भरा रखेगा।

इन सबके अलावा केला, पके आम, काले अंगूर, सेब और संतरे भी प्रेगनेंसी में बहुत फायदेमंद होते हैं। इस डाइट को फॉलो करने से मां बनने वाली औरत का वजन भी बैलेंस रहता है। 

Related News