आजकल लड़कियां अपनी शादी नहीं बल्कि करियर की तरफ ज्यादा ध्यान दे रही हैं। जिंदगी में कुछ बनने की चाह में वह शादी लेट करवा रही हैं। शादी जितनी देर से होगी बच्चे उतने ही लेट पैदा होंगे। वैसे बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया जल्दी मां बनने वाली हैं। वह अपने पहले बच्चे को 38 की उम्र के बाद जन्म देंगी। ये तो आप सभी जानते होंगे कि इस उम्र में मां बनना बहुत मुश्किल होता है। थोड़ सी भी असावधानी के कारण बच्चे और मां दोनों को नुकसान होता है। एेसे में हम 35 की उम्र के बाद मां बनने वाली महिलओं को कुछ टिप्स बताएंगे।
तो आइए जानते हैं वह कौन से टिप्स हैं जो 35 की उम्र के बाद मां बनने वाली औरतों को जरूर अपनाने चाहिए।
1. लाइफस्टाइल में करें बदलाव
अगर आप 35 की उम्र के बाद मां बनने जा रही हैं तो अपने लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव करें। धूम्रपान, शराब और नशीली वस्तुओं से दूर रहें। इसके साथ ही लेट नाइट पार्टी में ना जाएं। समय पर सोए और समय पर उठे।
2. पॉजीटिव रहें
गर्भावस्था में जितना हो सके उतना पॉजीटिव रहें। ज्यादा नाकारात्मक बातों का असर सीधा बच्चे की हैल्थ पर पड़ेगा। बच्चे और खुद के अच्छे स्वास्थ्य के लिए पॉजीटिव सोचें।
3. योग करें
35 की उम्र के बाद मां बन रही है तो योग और शारीरिक कसरत जरूर करें। दिन में 2 बार योग करें। रोजाना कसरत करने से मां और बच्चे दोनों को फायदा होता है।
4. हरी सब्जियों का सेवन करें
हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, साबुत अनाज और दालें खाएं ताकि आपको जरूरी विटामिन, फोलिक एसिड, कैल्शियम और लोह-तत्व मिल सके।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP