बाल विवाह को रोकने के लिए सरकार द्वारा कई तरह के कदम उठाए गए है लेकिन अभी भी देश के कई हिस्सों में बाल विवाह होते है। बाल विवाह न केवल बच्चों को जीवन खराब करता है बल्कि कई तरह की क्राइम की घटनाओं को भी अंजाम देता है। हाल ही में एक लड़के ने अपनी बाल वधु के गाल पर अपने दांतों पर इतनी जोर से काटा की खून निकलने लगा। इसके बाद कोर्ट द्वारा उस दरिंदे पति को 11 महीने की जेल सुनाई गई हैं।
2018 अक्टूबर में लड़के ने 17 साल की लड़की की गाल को अपने दांतों से जोर काट दिया था। उसके बाद लड़की के परिवार द्वारा पुलिस में केस दर्ज करवाया गया। 1 साल तक कोर्ट में केस चलने का बाद इस महीने लड़के को 11 महीने की सजा सुनाई गई हैं।
इस अपराध व घटना की कहानी 2015 में शुरु हुई थी। उस समय लड़के के ऊपर अपने पड़ोस में रहने वाली लड़की को किडनैप कर रेप व जबरदस्ती शादी करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद इसकी जांच जिसमें पाया गया कि लड़की ने खुद अपनी मर्जी से लड़के से शादी की थी। लड़की की बात को सुन कर कोर्ट द्वारा 2018 में लड़के रिहा कर दिया गया।
उसके बाद 2018 में दोबारा एक घटना घटी। शादी के बाद लड़की अपने मां- बाप के साथ रहती थी। घटना के दिन लड़की का परिवार किसी प्रोग्राम से बाहर गया हुआ था, लेकिन लड़की अपनी पढ़ाई करने के लिए घर पर रुकी हुई थी। इस दौरान लड़का घर में घुस आया। लड़की को अकेला पा कर उसने लड़के कसकर पकड़ा व उसके गाल को अपने दांतों से काट दिया। इस दौरान लड़की ने खुद को छुड़ाने की काफी कोशिश की। लड़की किसी तरह लड़के को धक्का देकर नीचे की तरफ भाग गई व लड़का फरार हो गया। उसके बाद जब लड़की के घरवाले घर वापिस आए तो उन्होंने लड़की के गाल से खून बहते हुए देख कर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा दी। लड़की ने भी लड़के खिलाफ बयान देकर केस दर्ज करवा दिया।
अब कोर्ट् द्वारा 2018 अक्टूबर में हुई घटना की सजा सुनाई गई हैं।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP