18 APRTHURSDAY2024 7:02:24 PM
Nari

बच्चों के लिए बहुत जरूरी है प्ले थेरेपी (Pix)

  • Updated: 09 Nov, 2016 02:43 PM
बच्चों के लिए बहुत जरूरी है प्ले थेरेपी (Pix)

बच्चो खोल को पूरी मौज-मस्ती से खेलते है लेकिन अगर यहीं खोल उनकी कई परेशानियों और बीमारी को दूर करने का साधन बन जाएं तो कितना बढ़िया होता है। जी हां, जिसका हम साधारण शब्दों में प्ले थेरेपी कहते है। सायकोलॉजिस्ट बच्चों की खेल में रूचि और पसंद को देखकर उनका इलाज करते है। 


बच्चों द्वारा खेले जाने वाले खेल उनके विकास का अहम हिस्सा होते है और साथ ही बच्चे जो भी देखते और सुनते है, खेल के समय उसकी नकल करके देखते है। अगर कहा जाएं तो बच्चे खेल-खेल में ही अपनी उम्र को ज्यादा समय तक बनाएं रखने का तरीका ढूंढ लेते है। आइए जानते है कैसे...  


1. जब बच्चे किसी खेल को खेलते है तो तब उनका दिमाग काम कर रहा होता है, जिससे उनका दिमाग तेज रहते है।  

2. बच्चे खेल के माध्यम से बच्चे अपने सामने आने वाली किसी चुनौती या डर का सामना करने के लिए अपने आप को तैयार कर लेते है। 

3. बच्चों के खेल का महत्व तब बढ़ जाता है, जब आपका बच्चा किसी व्यावहारिक या मानसिक समस्या से ग्रस्त होता है और इसकी खेल से वह इस स्तिति से बाहर निकल जाता है। 

4. जो बच्चे मानसिक समस्याओं से गुजर रहे होते है, उनके लिए प्ले थेरेपी काफी जरूरी होती है। 

5. प्ले थेरेपी के माध्य में बच्चे अपने अकेलेपन को दूर कर लेते है। 

6. इससे वह अपने गुस्से पर कंट्रोल करना भी सिख जाते है। 

7. प्ले थेरेपिस्ट बच्चों के साथ खेलते हैं और उनके साथ दोस्तों जैसा व्यवहार करते है, जिससे बच्चे अपने दिल की बाते दिल में रखने के बजाएं उनसे शेयर कर लेते है। 

8. प्ले थेरेपी के माध्यम से बच्चे मिलजुलकर रहना सिख जाते है और भावनाअों को समझने लगते है। 


प्ले थेरेपी कब होती है जरूरी?

1. यदि बच्चे या टीनएजर्स समाज या परिवार से कटे-कटे रहते है। 
2. जो माता-पिता के बीच अलगाव होने से मानसिक तौर पर परेशान हो। 
3. जो यौन शोषण के शिकार होंते है।
4. जब बच्चे हों या किसी ऐसी शारीरिक व्याधि से जूझ रहे हो। 
5. जब बच्चे एज्युकेशनल प्रेशर का शिकार होते है। 
6. बच्चे जब तनाव औक चिड़चिड़े होते है तो भी उनको प्ले थेरेपी की जरूरत होती है। 


इसलिए पेरेंट्स को चाहिए कि वे बच्चों द्वारा खेले जाने वाले खेलों को महज बच्चों का खेल न समझें। ये खेल बच्चों के मानसिक, सामाजिक और व्यावहारिक विकास के लिए जरूरी है। 

Related News