19 APRFRIDAY2024 8:14:40 PM
Nari

वास्तु के हिसाब से भी लगाए पौधे, नहीं होगी पैसों की किल्लत

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 13 Feb, 2019 05:41 PM
वास्तु के हिसाब से भी लगाए पौधे, नहीं होगी पैसों की किल्लत

पेड़ पौधे खूबसूरती बढ़ाने के साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं। जहां बरामदे व बालकनी में सलीके से लगे पौधे इंटीरियर को चार चांद लगाते हैं। वहीं अगर पौधे वास्तु के हिसाब से लगे हो तो घर में तरक्की के साधन भी खुल जाते हैं। साथ ही वास्तु के हिसाब से लगाए गए पेड़-पौधे घर में सुख-शांति भी लाते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि घर में पौधे लगाते समय आपको किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

 

ड्राइंग रूम में लगाएं चौड़ी पत्ती वाले पौधे

आजकल इंडोर प्लांट का ट्रेंड काफी देखने को मिलता है। ज्यादातक लोग अपने ड्राइंग रूम में पौधे लगाना पसंद करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु के हिसाब से ड्राइंग रूम में बड़ी व चौड़ी पत्तियों वाले पौधे लगाने चाहिए। वास्तु के हिसाब से आप ड्राइंग रूम में रबर प्लांट, वीपिंग फिग, कैमीडोरिया, एलिगेंस, क्रोटोन, ऐरोकेरिया, फिलोड्रेन्ड्रोन स्केडेन्स आदि पौधे लगा सकते हैं।

 

टेबल को सजाने के लिए छोटे पौधे

वास्तु के हिसाब से टेबल को डैकोरेट करने के लिए छोटे आकार के पौधे लगानेे चाहिए। इससे घर में तरक्की आती है और पैसों की किल्लत भी दूर होती है। टेबल डैकोरेशन के लिए आप मनी प्लांट, रिबन ग्रास, फाउटेंन पाम, शेफलेरा, रेफिस पाम, मारांटा और स्पाडर प्लांट आदि लगा सकते हैं।

PunjabKesari

 

सीढ़ियों पर लगाए मनी प्लांट

अगर आपके ड्रॉइंग रूम में सीढ़ियां हैं तो बेल वाले पौधे जैसे मनी प्लांट आदि लगा सकते हैं। 

 

सही दिशा में लगाएं पौधे

बरामदे या घर के अंदर पौधे लगाते समय उन्हें दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखें। इससे घर में पैसों की किल्लत नहीं होती। बरामदे में आप इस तरह के पौधे लगाएं, जो दीवार व खंभों के सहारे खड़े हो सके।

 

भरपूर रोशनी वाली जगह में रखे पौधे

वास्तु के अनुसार, पौधे ऐसी जगह पर रखनी चाहिए, जहां भरपूर रोशनी और हवा आती हो। साथ ही समय-समय पर गमले की मिट्टी की ऊपरी परत सूखने पर ही उचित मात्रा में पानी दें।

 

PunjabKesari

 

घर के मुख्य द्वार पर ना लगाए पौधे

मुख्य द्वार पर लगे पौधे घर में नैगिटीव एनर्जी लाते हैं इसलिए वास्तु के हिसाब से घर के मुख्य द्वार पर पौधे नहीं लगाने चाहिए।

 

जरूर लगाएं तुलसी का पौधा

घर में तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। तुलसी का पौधा हमेशा उत्तर, पूर्व और उत्तर-पूर्वी दिशा में लगाना शुभ होता है।  इससे घर में ना सिर्फ सुख-शांति बनी रहती है बल्कि इससे परिवार के सगस्यों की तरक्की के मार्ग भी खुल जाते हैं।

PunjabKesari

 

इवन नंबर्स में रखे पौधे

घर में आंगन में पौधे इवन नंबर्स जैसे 2, 4, 6,8, 10...  में रखे होने चाहिए। इसके अलावा घर में गुलाब को चोड़कर कांटे वाले पौधे लगाने से बचें क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News