24 APRWEDNESDAY2024 5:26:55 PM
Nari

वास्तु टिप्सः घर में लगाएं ये पेड़-पौधे, दिनों-दिन होगी तरक्की!

  • Updated: 18 Apr, 2017 05:36 PM
वास्तु टिप्सः घर में लगाएं ये पेड़-पौधे, दिनों-दिन होगी तरक्की!

पंजाब केसरी(इंटीरियर डैकोरेशन): घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लोग पेड़-पौधे लगाते हैं। पेड़-पौधे लगाने से वातावरण भी शद्ध रहता है। कहते हैं घर पर पेड़ पौधे लगाने से मन को शांति भी मिलती है लेकिन वास्तु के हिसाब से कुछ पेड़ों का घर के आसपास होना अशुभ माना जाता है। वहीं, कुछ पेड़-पौधे लगाने से तरक्की मिलती है। आज हम आपको बताते हैं कि घर में कौन-से पेड़ पौधे लगाने चाहिए।

1. आंवले का पेड़
आंवले का पेड़ घर में लगाना काफी शुभ माना जाता है। यह कष्टों को दूर करता है। इसे घर के उत्तर या फिर पूरब दिशा में लगाना चाहिए।

2. नारियल का पेड़
PunjabKesari
नारियल का पेड़ लगाने से मान-सम्मान बढ़ता है। इसके अलावा तरक्की मिलती है। एेसे में आज ही घर पर नारियल का पेड़ लगाएं। 

3. केले का पौधा
पूजा-पाठ के लिए केले के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। केले के पौधा घर में लगाना काफी शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इसके नीचे बैठकर पढ़ाई करना काफी फायदेमंद होता है।

4. नीम का पेड़ 
PunjabKesari

घर में नीम का पेड़ लगाने से पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। एेसे में इसे घर पर जरूर लगाएं। 

Related News