बदलते मौसम के साथ अक्सर ही घर में सुबह-शाम मच्छर दिखाई देते है। इन मच्छरों को भगाने के लिए कई तरह के स्प्रे, क्रीम, मैट का इस्तेमाल करते है लेकिन फिर भी कई बार मच्छर भागते नही हैं। ऐसे में इनके काटने से मलेरिया, डेंगू, स्वाइन फ्लू, चिकनगुनिया जैसी जानलेवा बीमारियां होने का डर बना रहता है। आज हम आपको ऐसे पौधे बताएंगे जिनकी मदद से आप न केवल घर से इन मच्छरों को भगा सकते है बल्कि अपने घर को भी डेकोरेट कर सकते है।
नीम
नीम के पत्ते व फल शरीर में से कई तरह के बैक्टीरिया व बीमारियों को खत्म करने में मदद करते है उसी तरह घर में नीम का छोटा सा पौधा लगाने पर मच्छर, मक्खी व दूसरे कीड़े के दूर रहते है। आप घर में बने गार्डन में नीम का पेड़ लगा सकते है।
तुलसी
तुलसी का पौधा न केवल धार्मिक बल्कि अपनी औषधीय गुणों के कारण हर घर में पाया जाता हैं। बस घर में तुलसी का पौधा रखते समय उन्हें घर के बाहर, दरवाजे के पास, खिड़की के पास लगाएं ताकि तुलसी की महक से मच्छर घर से दूर रहे। इतना ही नही अगर गलती से मच्छर काट भी ले तो तुलसी का काढ़ा बना कर पी लें या दवाई काम करता है।
गेंदे
गेंदे के फूल की खुशबू जितानी अच्छी लगती है उतने ही यह मच्छरों को दूर भगाने में भी असरदार होती है। गेंदे के फूल की खुशबू मच्छरों को बिल्कूल भी पसंद नही होती है। इसलिए घर के बगीचे, बाहर या दरवाजे के पास फूलों वाला पौधा जरुर लगाएं।
लैवेंडर
लैवेंडर की भीनी-भीनी खुशबू सबको काफी पसंद आती है लेकिन इसके फूलों से मच्छर काफी दूर भागते है। आप इन फूलों के पौधों को भी घर पर लगा सकती है और इन्हें गुलदस्ते में भी सजा सकती है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP