बिजी लाइफ के चलते ज्यादातर लोग बागवानी नहीं कर पाते। मगर कुछ ऐसे पौधों भी होते हैं, जिन्हें आप आसानी से अपने ड्राइंग रूम या गार्डन में बिना किसी ताम-झाम के लगा सकते हैं। क्योंकि इनकी ज्यादा देखभाल नहीं करनी पड़ती और इन्हें पानी की जरूरत भी कम ही पड़ती है। इसके साथ ही इन पौधों को लगाने से आपके घर के अंदर का वातावरण भी शुद्ध रहता है। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे इनडोर प्लांट जिससे आप घर का वातावरण शुद्ध करने के साथ-साथ अपना शौक भी पूरा कर सकते हैं।
1. टिलैंडसिया
आप इस पौधे को बालकनी या हैगिंग गमलों में आसानी से लगा सकते हैं। क्योंकि इन्हें ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती। इसलिए आप इनपर स्प्रे कर सकते हैं। अगर यह पौधा एक हफ्ते में 30 मिनट के लिए भीगे रहते हैं तो भी लंबे समय तक फ्रैश बना रहता है।
2. मनी प्लांट
इसकी हरे रंग की छोटी-बड़ी पत्तियां देखने में बेहद मोहक लगती हैं। बेल के रूप में बढ़ने वाले इस पौधे की खासियत यह है कि आप इसे गार्डन, बालकनी या रूम में कहीं भी लगा सकती हैं। यहां तक की यह पानी की बोतन में भी लगाया जा सकता है।
3. एलोवेरा
इस पौधे को बड़ी ही आसानी से घर में उगाया जा सकता है। इसकी पत्तियां लंबी होती है और इसे सूरज की रोशनी और शेड दोनों जगह रखा जा सकता है। इसके अलावा इसे रोजाना पानी देने की भी जरूरत नहीं पड़ती। यह पौधा स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है।
4. लिली का पौधा
लिली का पौधा हवा में मौजूद हानिकारक कणों और रोगाणुओं को दूर करके हवा शुद्ध करता है। घर के आस-पास की हवा को शुद्ध करने के लिए लिली के 3-4 पौधे लगाएं।
5. रबड़ प्लांट
यह पौधा आपको हर घर में लगा हुआ मिल जाएगा। इस प्लांट को छोटा बनाए रखने के लिए आप इसके तने को समय अनुसार काटते रहें। इससे यह घर की सजावट में काम आएगा। इसे आप सूर्य की रोशनी या अपनी बालकनी में आराम से रख सकते हैं।
6. स्पाइडर प्लांट
यह न केवल हरे रंग में बल्कि कई अन्य रंग में भी मिल जाता है। ज्यादातर इसकी पत्तियां हरे और सफेद रंग की होती हैं। इन्हें आप एक हैंगग प्लांट के रूप में लगा सकती हैं। इसकी खासियत यह है कि इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती तो आप बिना पानी के काफी दिन तक रख सकते हैं।
7. बेगोनिया
गर्मियों और वसंत ऋतु का यह पौधा कई रंगों और प्रकार के फूलों होता हैं। पानी डालने के बाद एकदम मिटटी सूख जाने के बाद भी इसे पानी की आवश्यकता नहीं होती है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP