घर में बरकत लाने के लिए अक्सर लोग तुलसी या मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं। मगर इसके अलावा भी बहुत से ऐसे पौधे हैं, जो घर में बरकत के साथ सुख-समृद्धि भी लाते हैं। इतना ही नहीं, ये पौधे घर की डैकोरेशन के साथ वातावरण को भी खुशनुमा बनाने में मदद करते हैं। अगर आप भी भाग्यशाली बनना चाहते हैं तो गुड लक लाने वाले इन पौधों को घर में लगाइएं। आइए बताते हैं कौन से हैं ये 10 पौधे-
अनार का पौधा
अनार का पौधा घर में लगाने से कर्जे से मुक्ति मिलती है। घर में समृद्धि आती है।
हल्दी का पौधा
हल्दी का पौधा लगाने से घर में नेगेटिव एनर्जी नहीं होती है इसलिए इस पौधे को घर में जरूर लगाना चाहिए।
कृष्णकांता का पौधा
कृष्णकांता का बेल जिसमें नीले रंग के फूल होते हैं। इसे लक्ष्मी का स्वरुप मानते हैं। इसे घर में लगाने से आर्थिक समस्याएं ख़त्म होती हैं।
नारियल का पेड़
जिनके घर में नारियल के पेड़ लगे हों, उनके मान-सम्मान में खूब वृद्धि होती है।
श्वेतार्क पौधा
श्वेतार्क दूधवाला पौधा होता है, इसे घर के समीप उगाने से घर में सुख, शांति और सदैव बरकत बनी रहती है।
बेल वाले पौधे
लताओं वाले पौधों को प्रवेश द्वार या एक्सटीरियर स्पेस जैसे बालकनी में लगा सकते हैं लेकिन, इस बात का ध्यान रखें कि लताएं कंपाउंड की दीवार से ऊंचे न चले जाएं।
अशोक का पेड़
अगर घर के बच्चों की बुद्धि तेज न हो या पैसा न रुकता हो तो अशोक का वृक्ष लगाएं।
आंवले का पौधा
आंवले का पौधा घर में लगाने से घर में बीमारियां नहीं आती हैं.
गेंदे का पौधा
घर में गेंदा लगाने से आपका बृहस्पति मजबूत होता है और वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है।
अश्वगंधा
अश्वगंधा का पेड़ लगाने से सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। अश्वगंधा का पेड़ प्रसिद्ध आयुर्वेदिक औषधि भी है जिसके कई तरह के लाभ हैं।