16 APRTUESDAY2024 9:04:53 PM
Nari

इस साल छुट्टियों में जाएं मुंबई के Hill Stations की सैर पर

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 29 May, 2019 06:45 PM
इस साल छुट्टियों में जाएं मुंबई के Hill Stations की सैर पर

अक्सर छुट्टियों में घूमने-फिरने  की बात सामने आने पर लोगों के पास शिमला और जम्मू-कश्मीर जैसे बर्फीला इलाकों का ही आइडिया दिमाग में आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुंबई भी एक ऐसा शहर है जिसके आसपास बहुत से घूमने जाने के लिए जगह है। जहां आप अपने फ्रैंड्स या फैमिली के साथ वीकेंड पर जाने का प्लान बना सकते हैं। तो आइए आज हम आपको बतातें हैं मुंबई शहर के इर्द गिर्द घूमने और ढेर सारी मस्ती करने के लिए कुछ जगहों के नाम और उनकी खासियत।

मुंबई के पास हिल स्टेशन 

महाबलेश्वर

भारत के मशहूर शहर मुंबई के दक्षिण में स्थित एक हिल स्टेशन है। यहां पर आर्थर सीट का ऊंचाई वाला वियू देखने लायक है। यहाँ के प्रतापगढ़ का एक पुराना किना भी स्थित है। इसी के साथ यहां लिंगमाला नाम का झरना है जो कि बहुत ही खूबसूरत तरीके से चट्टानों से टकराता हूआ नीचे गिरता है। यहां आपको 5 छोटी-छोटी नदियां भी देखने को मिलें जो अपनी रंग-बिरंगी नौकाओं के लिए फेमस हैं। 

PunjabKesari, महाबलेश्वर हिल स्टेशन इमेज,  Mahabaleshwar Hills Stations  Image

कर्नाला पक्षी अभयारण्य

कर्नाला पक्षी अभयारण्य रायगढ़ जिले के पनवेल तालुका में स्थित हैं। मुंबई से कुछ ही दूरी पर स्थित कर्नाला पक्षी अभ्यारण्य पक्षियों का गढ़ माना जाता है। यह सभी प्रकार के पक्षियों के रहने के लिए शानदार घोंसले बनाए गए हैं। पक्षी प्रेमियों को यहाँ पक्षियों की लगभग 150 प्रजातियों देखने को मिलेंगी। आपको यहां 30 से 35 तरह के प्रवासी पक्षियों को भी देखने का मौका मिलेगा। कूदरत से भरपूर यह स्थान निश्चित ही आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगा।

PunjabKesari,कर्नाला पक्षी अभयारण्य इमेज,  Karnala Bird Sanctuary Image

कर्जत

कर्जत मुंबई शहर के पास धार्मिक भावनाओं से भरा एक शहर है। यह जगह बरसात के मौसम में बहुत ही हसीन नजारे पेश करती है। कर्जत में प्राचीन कोंडेश्वर मंदिर है जो भगवान शिव जी को समर्पित है। इस मंदिर में आपको बर्फ की गुफाएं भी देखने को मिलेंगी। साथ ही बौद्ध भिक्षुओं द्वारा निर्मित गुफाएं भी देखने को मिलेंगी, जिनमें बैठकर भिक्षु जप-तप किया करते थे। कहा जा सकता है कि अपनी सुंदरता से मोहित करता हुआ कर्जत शहर आपकी धार्मिक भावनाओं को भी पूरी तरह संतुष्ट करने योग्य है। 

PunjabKesari, कर्जत इमेज, Karjat Image

माथेरान

माथेरान मुंबई के पास एक हिल-स्टेशन पर मौजूद छोटा से शहर है। यह जगह अपने हल्के जलवायु वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां की सबसे आश्चर्यजनक बात मोटर वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, यही एक वजह है कि यहां प्रदूषण नामात्र है। यहां पर नेरल स्टेशन तक बस आप अपने वाहनों या ट्रेन के जरिए पहुंच सकते हैं। आगे आपको बघ्घी या पैदल ही यात्रा करनी पड़ेगी। आप नेरल स्टेशन पर टॉय ट्रेन का भी आनंद ले सकते हैं। 
 

Related News