19 APRFRIDAY2024 8:34:19 AM
Nari

बच्चाें के लिए घर पर बनाएं पिज्जा कॉन्स

  • Updated: 23 Oct, 2017 12:11 PM

अगर अाप फॉस्ट फूड खाने के शाैकीन हैं, ताे क्याें न इस बार घर पर पिज्जा कॉन्स ट्राई किए जाएं। यह खाने में टेस्टी और बच्चाें काे भी बहुत पसंद अाएंगे। ताे अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः-

सामग्री
पिज्जा सॉस - 150 ग्राम
स्वीट कॉर्न - 50 ग्राम
शिमला मिर्च - 50 ग्राम
प्याज - 50 ग्राम
पनीर - 60 ग्राम
नमक - 1/4 छाेटा चम्मच
काली मिर्च - 1/4 छाेटा चम्मच
ब्रेड स्लाइस
पानी
मोज़रैला चीज़

विधिः-
1. एक बाउल में, 150 ग्राम पिज्जा सॉस, 50 ग्राम स्वीट कॉर्न, 50 ग्राम शिमला मिर्च, 50 ग्राम प्याज, 60 ग्राम पनीर, 1/4 छाेटा चम्मच नमक, 1/4 चम्मच काली मिर्च डालकर सारी सामग्री अच्छी तरह से मिलाएं।
2. एक ब्रैड स्लाइस लेकर इसे किनाराें से काट लें।  
3. फिर ब्रैड काे अाधा काटकर बेलन के साथ फ्लैट कर लें।
4. उस पर कुछ पानी डालकर काेण की शेप बना लें। 
5. ओवन काे 400°F/200°C पर प्रीहीट करें और काेण काे 5-7 मिनट के लिए उसमें बेक करें।
6. अब इसे ओवन से निकालकर ठंडा हाेने दें। 
7. अब काेण काे पनीर और स्वीट कॉर्न के मिश्रण से भरें।
8. फिर इसके ऊपर मोज़रैला चीज़ डालें।
9. इसके बाद इसे अाेवन में उसी तापमान पर 5 मिनट के लिए बेक करें।
10. अापके पिज्जा कॉन्स तैयार हैं। इसे सर्व करें।

Related News