19 APRFRIDAY2024 9:16:42 AM
Nari

शादी के लिए परफेक्ट है 29 की उम्र, जानिए क्यों?

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 15 Dec, 2018 12:56 PM
शादी के लिए परफेक्ट है 29 की उम्र, जानिए क्यों?

शादी जीवन का सबसे अहम और महत्वपूर्ण फैसला होता है। ऐसे में हर कोई अपनी शादी का फैसला सोच समझ कर लेता है लेकिन फिर भी लड़के व लड़कियों के मन में शादी की सही उम्र को लेकर सवाल रहता है। परेशान ना हो क्योंकि आज हम आपको यही बताएंगे कि आखिर शादी के लिए कौन-सी उम्र सही होती है क्यों।

भारत में क्या है शादी की सही उम्र?

भारत में लड़का और लड़की दोनों में शादी की उम्र का अंतर होता है। लड़कियों के लिए शादी की सही उम्र 24-25 साल तक की होती है। वहीं लड़के के लिए शादी की सही उम्र 27 साल की होती है। 30 या उसके बाद शादी करना समय के अनुसार लेट माना जाता है।

PunjabKesari

रिसर्च: शादी के लिए बेस्ट है 29 की उम्र

शादी से संबंधि‍त एक अध्ययन के मुताबिक, शादी के लिए 29 की उम्र परफेक्ट एज है। इस उम्र में लड़के लड़की शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक तौर पर भी तैयार होते हैं इसलिए रिसर्चर का मानना है कि इस उम्र शादी का फैसला बिल्कुल सही है।

PunjabKesari

क्यों 29 साल की उम्र में करनी चाहिए शादी?
मानसिक रूप से तैयार

इस उम्र तक आते-आते लड़के व लड़कियां शादी के लिए बिल्कुल तैयार हो जाते हैं। इससे पहले की उम्र में दोनों को करियर को लेकर टेंशन होती है लेकिन इस उम्र तक लड़के व लड़कियां मानसिक रूप से नए रिश्ते के लिए तैयार हो जाते हैं।

जिम्मेदारी उठाने के लिए फिट

शादी से पहले लड़का और लड़की दोनों को शादी के बाद की जिम्मेदारियों को उठाने के खुद को पूरी तरह तैयार करना होता है। ऐसे में 29 साल की उम्र तक आप रिश्ते और घर की जिम्मेदारियों के बारे में अच्छी तरह समझ जाते हैं इसलिए यह उम्र शादी के लिए बेहतर है।

पसंद नापसंद की समझ

29 की उम्र में आप में दूसरे के पसंद नापसंद को जानने की समझ आ जाती है। किसी लड़के में आपको क्या पसंद है और क्या नहीं या फिर इस उम्र में आकर आप इतने समझदार हो जाते हैं कि अपने लिए सही लड़के का चुनाव सकते हैं। इससे आपका रिश्ता लंबे वक्त तक चलता है।

PunjabKesari

शादीशुदा लाइफ के लिए सक्षम

29 की उम्र शादी के लिए इसलिए भी बेस्ट है क्योंकि इस उम्र में आते-आते आप अपनी जिंदगी में एक मुकाम हासिल कर चुके होते हैं। 29 की उम्र तक आते-आते आप गृहस्थ जीवन संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाते हैं।

उम्र का फासला

29 साल की उम्र में शादी करने से लड़का-लड़की के बीच अधिक एज गैप नहीं होता। दोनों मैच्योर होते हैं और एक-दूसरे की बात को अधिक समझते हैं। साथ ही इस उम्र में शादी से तलाक का खतरा सबसे कम होता है।

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News