24 APRWEDNESDAY2024 8:04:03 PM
Nari

इन राशियों के लोग बनते हैं Best Friend, बेफिक्र होकर करें इनसे दोस्ती!

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 06 Aug, 2018 03:52 PM
इन राशियों के लोग बनते हैं Best Friend, बेफिक्र होकर करें इनसे दोस्ती!

हंसी-मजाक, खट्टी-मीठी तकरार का नाम ही है दोस्ती। दोस्तों के बिना लाइफ में कोई मजा नहीं होता। इसलिए जिंदगी में ज्यादा नहीं पर कम से कम 1 दोस्त होना तो बहुत जरूरी है जो आपके हर सुख-दुख में साथ खड़ा हो। मगर हर कोई इतना भाग्यशाली नहीं होता कि उसको सच्चा दोस्त मिले। अगर आपके दोस्त भी आपको बार-बार धोखा दे रहें है तो आज हम आपको राशियों के हिसाब से बताएंगे कि कौन से लोग परफैक्ट फ्रेंड बनते हैं। तो आइए जानते हैं वह कौन सी राशियों के लोग है जो हर दम आपके साथ खड़े रहेंगे। 

 

1. मेष राशि
मेष राशि के लोग बहुत ही ईमानदारी होते हैं। अपनी इसी खासियत की वजह से ये लोग अपना हर रिश्ता ईमानदारी से निभाते हैं। ये कभी अपने दोस्त, प्रेमी और परिवार वालों से कोई बात छिपाते नहीं हैं। इसकी के साथ ही यह अपने करीबों लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहे हैं। अगर आपका भी कोई दोस्त मेष राशि वाला है तो आप बहुत ज्यादा लकी हैं। 

 

2. सिंह राशि
इस राशि वाले लोग बहुत अच्छे दोस्त होते हैं। अपने उदार स्वभाव के कारण हमेशा अपने दोस्तों को नया गिफ्ट और सरप्राइज देते हैं। हर सुख-दुख में अपने जिगरी यार के साथ खड़े रहते हैं। कई बार तो ये लोग अपने बेस्ट फ्रेंड को ब्वॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड से ज्यादा अहमियत देते हैं।

 


3. मकर राशि
मकर राशि वाले जो भी रिश्ता बनाते हैं। उसको पूरी वफादारी के साथ निभाते हैं। अगर बात करें दोस्ती की तो इनकी दोस्ती समय के साथ और भी गहरी होती चली जाती है। अगर आपका दोस्त मकर राशि वाला है तो आप बहुत खुशकिस्मत हैं। 

 

4. कन्या राशि
कन्या राशि के लोग देखने में बहुत खूबसूरत होते हैं। दिखने में आकर्षक कन्या राशि वाले लोगों के दोस्त बहुत कम होते हैं। मगर जो भी होते हैं वह उनकी जिंदगी में खास अहमियत रखते है। ये लोग बहुत मस्तमौले होते हैं, जिसे हर कोई बहुत प्यार करता है।  

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News