18 APRTHURSDAY2024 4:21:19 AM
Nari

पीनट बटर चीज़ केक कप

  • Updated: 01 Jan, 2017 12:50 PM
पीनट बटर चीज़ केक कप

ज़ायका:केक का नाम सुनते ही बच्चों को भूख लगने लगती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सब इसे बहुत पसंद करते हैं। आज हम आपको घर पर ही पीनट बटर चीज़ कप केक बनाने की आसान विधि बताएंगे।


सामग्री
- 200 ग्राम डार्क चॉकलेट(मैलट)
- 325 ग्राम क्रीम चीज़
- 100 मि.ली मलाई(फेंटी हुई क्रीम)
- 250 ग्राम पीनट बटर
- 100 ग्राम पीसी चीनी

विधि
1. डार्क चॉकलेट को पिघला कर ठंड़ा कर लें। 
2. एक गुब्बारे को इस चॉकलेट को में डीप कर लें और 15 मिनट के लिए रैफ्रीजरेटर में रख दें। 
3. इसके बाद एक बाऊल में क्रीम चीज़, क्रीम,पीनट बटर और पीसी चीनी डाल कर अच्छे से मिला लें। 
4.रैफ्रीजरेटर में रखे हुए गुब्बारे को निकाल कर देख लें कि चॉकलेट कप जम गया है या नहीं। इसके बाद गुब्बारे को फोड़ दे।(विडियो में देखे)
5. अब चॉकलेट कप में पहले से मिक्स करके रखी हुई चीज़ केक फिलिंग को भर दें। 
6. इसके ऊपर थोड़ी सी पिघली हुई चॉकलेट डाल दें। 
7. अब इसे चॉकलेट और मूंगफली के साथ गार्निश करें। 
8. इसे सर्व करें। 

Related News