एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जबरिया जोड़ी' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म की प्रमोशन के दौरान परिणीति अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोल रही हैं। हाल में ही परिणीति एक चैट शो में पहुंची, जहां पर उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें पैसों की तंगी से गुजरना पड़ा और वह डिप्रेशन का शिकार भी हो गई थी।
परिणीति ने शेयर किए पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्से
परिणीति चोपड़ा ने कहा- 'साल 2014 से लेकर 2015 का दौर मेरी जिंदगी का सबसे बुरा समय था। ये करीब डेढ़ साल तक ऐसा रहा। मेरी दो फिल्में 'दावत-ए-इश्क' और 'किल दिल' खास नहीं चली। ये मेरे लिए सबसे बड़ी नाकामयाबी थी। फिर एक दम से मेरे पास रुपए भी नहीं बचे थे।' आगे परिणीति ने कहा- 'मैंने एक घर खरीदा था इसके बाद मेरी जिंदगी और भी बुरे हालात से गुजरीं। ऐसा लगने लगा जैसे मेरी जिंदगी के सभी रास्ते बंद हो गए हों और आगे कुछ अच्छा होने की उम्मीद नहीं थी। नतीजा यह नहीं हुआ कि मैंने खाना खाना और सोना बंद कर दिया। उस समय मेरा कोई दोस्त नहीं था। मैंने लोगों से मिलना छोड़ दिया। मैंने अपने परिवार तक से संपर्क खत्म कर लिया था। मैं बस रूम में बैठकर टीवी देखती और सोती रहती थीं। मैं बिल्कुल जोंबी बन गई थी।'
परिणीति के मुताबिक- वह बहुत बुरी तरह से डिप्रेशन में थी। हर समय बीमार रहने लगी थी। वह करीब 6 महीने तक मीडिया के सामने नहीं आईं।' इस बुरे दौर से निकलने के लिए परिणीति के भाई सहज और दोस्त संजना ने काफी साथ दिया।
बुरे हालातों से गुजर चुकी है परिणीति
परिणीति ने कहा कि सहज और संजना ने मेरी बहुत सहायता की है। सजह मुझसे हमेशा बात करता था मेरा साथ रहता था मुझे हिम्मत देता था। वहीं संजना और मैं बहुत बात करते थे। वह मेरी बहुत सहायता करती थीं। यही नहीं संजना दिन में करीब 10 बार मेरे साथ रोती थी। मैं हमेशा परेशान और रोती रहती थी। ये सब करीब डेढ़ साल तक चलता रहा। इसके बाद साल 2016 की शुरुआत मेरे लिए बहुत हद तक बेहतर रही। मैंने गोलमाल 4 और मेरी प्यारी बिंदु फिल्म साइन की और मैं फिर अपने नए घर में पहुंची। इस दौरान अपनी जिंदगी से मैंने बहुत कुछ सिखा।'
बता दें कि इससे पहले परिणीति चोपड़ा अपने रिलेशनशिप के बारे में भी खुलासा कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि वह ब्रेकअप के बाद बुरी तरह से टूट गई थी हालांकि उनका ब्रेकअप किसके साथ हुआ इसके बारे में उन्होंने खुलकर बात नहीं की। बता दें कि
परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'जबरिया जोड़ी' 9 अगस्त को रिलीज होने वाली हैं।