देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की इंगेजमेंट का इंतजार उनकी फैन्स को ब्रेसबी से था। आखिरकार वो दिन आ ही गया जब प्रियंका-निक की होने वाली है हालांकि इस कपल की तरफ से सगाई को लेकर कोई बयान नहीं आया।
प्रियंका के घर पर इंगेजमेंट की तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही है। खबरों के अनुसार इंगेजमेंट से पहले प्रियंका-निक की रोका सेरेमनी होगी। प्रियंका के घर मेहमान पहुंच चुके हैं। उनके हाथ में पूजा सामग्री और मिठाई के डिब्बे भी देखे गए। खबरों के मुताबिक, प्रियंका के घर पर पंडित जी पहुंच चुके है। प्रियंका और निक सगाई में इंडियन कपड़े पहनेंगे ।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, निक सगाई के तुरंत बाद अमेरिका लौट जाएंगे। वहीं प्रियंका यहीं रहेगी और अपनी अगली फिल्म की शूटिंग करेगी।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP