लुधियाना, 19 नवंबर (मीनू): लुधियाना शहर की डीजे पलक ने 17 नवंबर को मुंबई में आयोजित कवीन ऑफ मैशप डीजे चैंशियनशिप अवार्ड 2018 में फोर्थ रनरअप का खिताब अपने नाम किया है। पलक ने बताया कि उन्होंने पंजाब को रिप्रेसेंट किया था और वह अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपनी मेहनत, लगन के साथ अपने पेरेंटस को भी देना चाहती है क्योंकि इस क्षेत्र में लड़कियों के करियर को लेकर सोच में पड़ जाते हैं लेकिन मेरे पेरेंट्स ने मेरे सपने को पूरा करने में पूरा सहयोग दिया।
देशभर के 15 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
चैंपियनशिप के इस मुकाबले में देश भर से 15 डीजे प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था और जज के तौर पर डीजे अकबर सेमी, डीजे अखतर और नावेद जफरी मौजूद रहे।
डीजे अकील और सुकेतु की तरह बनने का सपना
डीजे पलक कहती है कि उसे म्यूजिक में शुरु से ही शौंक रहा है। मैं डीजे अकील, सुकेतु, अकबर सामी, डीजे अखतर की तरह बनना चाहती हूं। पलक पंजाब में ही नहीं हैदराबाद, मुंबई और कलकत्ता में भी अपने डीजे की हुनर दिखा चुकी है। वह खुद के भी रिमिक्स सांगस तैयार कर रिलीज कर चुकी है।
फ्री टाइम में म्यूजिक सुनना है हॉबी
पलक कहती है कि फ्री टाइम में उसे म्यूजिक सुुनना काफी अच्छा लगता है। डीजे पर वह हर तरह के गाने बजाती है। बॉलीवुड, कर्मिशियल, इंग्लिश, हिपहाप, पंजाबी टैक हाउस गाने उसे पसंद है।