फैशन इंडस्ट्री इंटरनेट पर ही अपनी तारीफे या आलोचना हासिल करता है। जो लुक्स फैंस को पसंद आती है वो सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड शुरू करती है। वहीं फैंस को जो लुक्स पसंद नहीं आती उन्हें यूजर्स जमकर ट्रोल करते हुए नजर आते है। बॉलीवुड एक्ट्रेस 'दिशा पटानी' अपने बोल्ड लुक के लिए जहां ट्रोल हुआ करती है वहीं अपने इस ट्रेडिशनल लुक के लिए वाहवाही बटोर रही है। दिशा का यह लुक उनके घर हुए 'राधे पूजा मुहरत' के लिए था। दिशा ने यह फोटो खुद शेयर की है। आइए आपको उनके इस वायरल लुक की एक झलक दिखातें है।
दिशा ने अपना फेवरेट व्हाइट कलर का शरारा-सूट वियर किया है। दिशा को न जाने कितनी बार व्हाइट रंग के कपड़ो में स्पॉट किया गया है। मगर यह लुक सबसे ज्यादा खूबसूरत है। अपने बालों को कर्ल और गोल्डन-रेडिश रखते हुए खुला रखा है। अगर आप ध्यान से देखें तो शरारा के निचले स्थान पर छोटे-छोटे सितारें से फूल है जोकि उनके शरारे को बहुत खूबसूरत लुक दे रहा है।
वहीं सिंपल झालर वाले दुपट्टे के साथ उनका पतली तनियों वाला कुर्ता स्टाइलिश और ट्रेडिशनल दोनों लग रहा है। दिशा का ओवरऑल लुक बहुत ही उम्दा है। शायद इसलिए उन्हें इतनी तारीफें प्राप्त हो रही है। अगर उनकी ज्वेलरी की बात करें तो दिशा ने पतले बेंगल्स और गोल्डन इयररिंग पहनी है। बता दें कि दिशा को अबतक सबसे ज्यादा सराहा जाने वाला लुक है।
दिशा ने ब्लैक नेल पेंट के साथ बड़ी-सी अंगूठी भी पहनी है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP