24 APRWEDNESDAY2024 12:07:44 AM
Nari

ठंडे-ठंडे मौसम में बनाकर पीएं गर्मा-गर्म Onion Soup

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 16 Dec, 2018 09:48 AM
ठंडे-ठंडे मौसम में बनाकर पीएं गर्मा-गर्म Onion Soup

अगर आपका भी इसी ठंडे-ठंडे मौसम में कुछ गर्मा-गर्म पीने का मन कर रहा है तो आप Onion Soup ट्राई कर सकते हैं। पीने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ इसे बनाना भी बेहद आसान है। साथ ही इसे एक बार पीने के बाद आपकी सर्दी दूर भाग जाएगी। तो चलिए जानते हैं घर पर गर्मा-गर्मा ओनियन सूप बनाने की रेसिपी।

सामग्री:

प्याज- 4 (कटे हुए)
मक्खन- 2 टेबलस्पून
गाजर- 1 (कटी हुई)
पानी- 1 लीटर
हरा धनिया- 2 टेबलस्पून
काली मिर्च- स्वादानुसार
लहसुन की कली- 1 (छिली हुई)
आलू- 2
वेजिटेबल स्टॉक- 1 कप
हरा धनिया- जरूरत अनुसार
नमक- स्वादानुसार
चीनी- स्वादानुसार

PunjabKesari

सूप बनाने की विधि:

1. सबसे पहले प्याज, लहसुन और गाजर के छिलके उतारकर बारीक काट लें।

2. पैन में मक्खन पिघलाकर उसमें प्याज और लहसुन को गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।

3. दूसरे पैन में 1 लीटर पानी डालकर गर्म करें। फिर इसमें वेजिटेबल स्टॉक व हरा धनिया डालकर पकाएं। फिर इसमें स्वादानुसार नमक व काली मिर्च और हल्की चीनी डालकर कुछ देर पकने के लिए छोड़ दें।

4. जब सब्जियां पककर तैयार हो जाए तो इसमें भूना हुआ लहसुन व प्याज का मिक्चर डालकर दोबारा 5-6 मिनट के लिए पकाएं।

5. फिर इसमें आलू व गाजर डालकर 15 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें। सब्जियों को पकाने के बाद इसे ब्लैंडर में डालकर स्मूद पीस लें।

6. अब नॉन स्टिक पैन में इसे 5 मिनट तक दोबारा पकाएं। जब सूप पक जाए तो उसे बाउल में डालकर हरे धनिया से गार्निश करें।

7. लीजिए आपका Onion Soup बनकर तैयार है। अब आप इसे गर्मा-गर्म सर्व करें।

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News