18 APRTHURSDAY2024 1:27:54 AM
Nari

मां व बहन को बुरी नजर से देखने पर टोका तो टुकड़ों में काटा डाला

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 24 Sep, 2019 01:07 PM
मां व बहन को बुरी नजर से देखने पर टोका तो टुकड़ों में काटा डाला

परिवार की इज्जत को बचाए रखने के लिए कई बार परिवार के ही सदस्यो को काफी महंगी कीमत चुकानी पड़ती हैं। गुरदासपुर के रजिंदर को भी अपनी मां व बहन को बुरी नजर से बचाए रखने के लिए अपनी जान गवानी पड़ी। मृतक रजिंदर ने जब अपनी मां व बहन को बुरी नजर से देखने वाले आरोपी को टोका तो उसने गुस्से में व्यक्ति को बुरी तरह से काट कर मार डाला।

शव के किए कई टुकड़े

यह घटना पंजाब के गुरदासपुर जिले के की हैं। यहां पर एक ही मोहल्ले में रहने वाला व्यक्ति मृतक की मां व बहन पर काफी समय से बुरी नजर रख रहा था। जब मृतक व्यक्ति ने उसका विरोध किया ताकि वह उसकी बहन व मां पर बुरी नजर न रखें। लेकिन आरोपी इस बात को नही समझा। बार - बार मना करने पर आरोपी ने न केवल रजिंदर को  मारा बल्कि पहले उसका सिर काटा फिर उसकी लाश के कई टुकड़े कर दिए। किसी को इस बारे में पता न लगे इसलिए लाश को बोरे में भरकर बटाला के हसली नाले में रात के समय में फेंक दिया। 

PunjabKesari,Nari,Crime news

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार इस केस में बटाला का ही युवक अशोक कुमार शामिल है। जिसे कत्ल के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया हैं। पुलिस की जांच में पाया गया कि अशोक कुमार रजिंदर की मां व बहन पर बुरी नजर रखता था। रजिंदर ने कई बार इसका विरोध किया लेकिन नफरत के चलते अशोक कुमार ने बड़ी बेरहमी से रजिंदर का कत्ल कर दिया। उसके बाद लाश को भी बोरे में भी इसलिए डाला था ताकि किसी को इस बारे में पता न लगे। अब इस केस में अगली जांच व कारवाई चल रही हैं। 

PunjabKesari,Nari. crime news
 

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News