पति-पत्नी या गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड में बहस होना आम-सी बात है। मगर कोई मुद्दा इतना बड़ा हो जाता है कि बहस खत्म होने के बजाए बढ़ जाती है लेकिन इसके बावजूद भी लड़के अपनी गर्लफ्रेंड से बहस में जीत नहीं पाते, फिर चाहे वह आपकी गलतियां गिनाना हो या उनकी ही कोई गलती। आज हम आपको यही बताएंगे कि आखिर क्यों लड़के अपनी गर्लफ्रेंड से बहस में कभी नहीं जीत पाते।
1. ब्वॉयफ्रेंड की गलतियां
रिलेशनशिप में एक ऐसा समय आता है जब गर्लफ्रेंड अपने पार्टनर को उसकी गलतियां गिनाना शुरू करती है। ऐसे मौके पर लड़के चाहकर भी अपनी गर्लफ्रेंड के सामने कोई जवाब नहीं दे पाते और इस बहस में जीत लड़की की हो जाती है।
2. झगड़े की वजह केवल आप
अपने पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा करना का मौका तो लड़कियां हमेशा ही खोजती रहती हैं। इस झगड़े के दौरान अगर आपने गलती से भी ऊंची आवाज में बात कर ली तो वह कहेंगी कि इसलिए वह तुमसे बात करना पसंद नहीं करती।
3. लड़कियों के आंसू
लड़कियों के आंसू उनका सबसे बड़ा हथियार होते हैं। जब लड़कियों को लगता है कि उनके हाथ से बहस निकल रही है तो वह इसी हथियार का इस्तेमाल करती हैं यानि वह आंसू बहाने लगती हैं। बस फिर क्या, वह आंसू बहाना शुरू करती हैं और आप सारी बहस भूलकर उसे चुप कराने में लग जाते हैं
4. जब दोस्तों से करें शिकायत
आपकी गलतियों की शिकायत आपके दोस्तों से करना तो हर गर्लफ्रेंड की आदत होती है। अब इसके लिए आप न तो उन्हें डांट सकते हैं और न ही दोस्तो के साथ कुछ बोल सकते हैं। ऐसे में दोस्तों की सामने हो रही आपकी शिकायत में लड़कियों का जीतना तो लाजमी है।
5. इमोशनल होना
लड़कियों से अच्छा इमोशनल ब्लैकमेलर और कोई नहीं होता। लड़कियों के इमोशनल होने पर तो कोई भी लड़का हथियार डाल देता है। किसी भी टॉपिक पर बहस होने पर जब उन्हें लगे कि बात उनके हाथ से जा रही है तो वह इसी हथियार का इस्तेमाल करके आपको हरा देती है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP