19 APRFRIDAY2024 11:20:48 PM
Nari

खाएं हर रंग की फल-सब्जियां, जानिए किससे मिलेगा कितना पोषण?

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 20 Oct, 2018 05:42 PM
खाएं हर रंग की फल-सब्जियां, जानिए किससे मिलेगा कितना पोषण?

फल और सब्जियां सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इसमें भरपूर विटामिन, खनिज व जरूरी पोषक तत्व शामिल होते हैं हालांकि कुछ फल सब्जियों में पोषण की मात्रा अधिक होती है।  अलग-अलग रंगों के फल और सब्जियों की अपनी अलग ही खूबी होती है। जैसे लाल, गुलाबी व नारंगी रंग में फायटोकेमिकल भारी मात्रा में होता है जो शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि किस रंग के फल व सब्जी में कौन सी खूबी है और वह आपकी सेहत पर कैसा असर डालती है। 

1. पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं रंगीन खाद्य पदार्थ
फल और सब्जियां जितनी रंगीन होती हैं उतनी सेहत के उत्तम व स्वादिष्ट होती है। इनमें बीटा-कैरोटीन, विटामिन बी समेत विभिन्न पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी इस बात को मानते हैं कि प्राकृतिक रंगों से भरपूर फल और सब्जी में एंटीऑक्सिडेंट विटामिन और मिनरल अधिक मात्रा में मौजूद होते हैं जो शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से बचाते हैं। यह आपके शरीर के अलग-अलग हिस्से को अलग फायदा पहुंचाते हैं। 

2. हरे रंग के खाद्य पदार्थ
ब्रोकोली, गोभी, पालक जैसी हरी सब्जियों में विटामिन बी और मिनरल भरपूर होते हैं। इनके सेवन से मानसिक तनाव कम होता है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसके अलावा हरे फल और सब्जियों में लूटिन नामक फायटोकेमिकल भी होते हैं, जो लीवर की रक्षा करते हैं इसलिए हरे रंग को अपने नियमित आहार का हिस्‍सा बनाए।  
PunjabKesari
3. लाल रंग के फल और सब्जियां
टमाटर, तरबूज, लाल-गोभी जैसे लाल फलों में फाइटोकेमिकल्‍स और लाइकोपीन नामक रसायन होता है जो किसी भी प्रकार की आंतरिक क्षति या सूरज की किरणों से होने वाली त्‍वचा को नुकसान पहुंचाने से बचाता है। स्ट्रॉबेरी, रसबेरी तथा बीटरूट में एंथोसायनिन पाया जाता हैं। यह फायटोकेमिकल्स का ही एक समूह है, जो उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है और डायबिटीज से जुड़ी समस्याओं से बचाव करता है। 

4. पीले रंग सब्जियां और फल
पीले रंग के फल में कैरोटिनायड और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है जो ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम करते है। पीले रंग के खाद्य पदार्थों में नींबू, अनानास, पीली शिमला मिर्च, और अंगूर शामिल हैं। यह शरीर में सूजन को कम करने, एलर्जी रोकने और स्‍वस्‍थ त्‍वचा के लिए फायदेमंद होता है। 
PunjabKesari
5. काले रंग के खाद्य पदार्थ
काले रंग के आहार आपके किडनी के लिए बहुत लाभकारी होते है इसलिए मुनक्‍का , काले जैतून को सेवन अपने आहार में शामिल करें। इसके अलावा काले रंग की गाजर में  एंथासाइनीन प्रचुर मात्रा में होता है जो शरीर में कोलेस्‍ट्राल कम करता है।

6. जामुनी सब्जियां और फल
जामुनी फल- सब्जियां जैसे अंगूर, प्याज, जामुनी रंग की पत्तागोभी, बैंगन आदि को अपने आहार में शामिल करें। इसके अलावा ब्लूबेरी एंटी-ऑक्सिडेंट को बहुत अच्‍छा स्रोत है। ये दिल की बीमारी और कैंसर के खतरे को कम करते हैं।

7. सफेद सब्जियां और फल
सफेद रंग की सब्जियां आपके फेफड़ों के लिए फायदेमंद होती हैं। इसमें विटामिन सी, बी कॉम्पलेक्स, सल्फर आयरन, कैल्शियम, मैंगनीज, फास्फोरस भरपूर मात्रा में होता हैं। आलू, लहसुन, सफेद मशरूम आदि का सेवन करने से हाई ब्लड प्रैशर के रोगियों का ब्‍लड प्रेशर सामान्‍य रहता है।

8. नारंगी सब्जियां और फल
नारंगी रंग के खाद्य पदार्थ में बीटा कैरोटीन से उच्‍च होते हैं, इसके अलावा इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट और विटामिन ए भी भरपूर होता है। प्‍लीहा को सुरक्षित रखने के लिए भी नारंगी रंग के फल सब्जियां खाएं। आप संतरा, गाजर, कद्दू, शक्‍करकंद जैसी सब्जियां खाएं जो आंखों और त्‍वचा के लिए अच्‍छा होता है। 

9. मौसम के अनुसार फलों और सब्जियों का सेवन
स्‍वस्‍थ आहारों के सेवन से बहुत सी बीमारियों को खतरा कम हो जाता है लेकिन इन आहारों को मौसम के अनुसार ही लें तो बेहतर है।। मौसम के अनुसार ही सही मात्रा में व सही समय पर फलों का सेवन करें। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News